छत्तीसगढ़बिलासपुर

उसी जज्बे के साथ एक बार फिर रक्तदान शिविर, यातायात के प्रति जागरूक करने रक्त दाताओं को किया जाएगा हेलमेट वितरित

गर्मी के इस मौसम में हर अस्पताल और ब्लड बैंक में मौजूद रक्त की कमी को दूर किया जा सके। खासकर थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को समय पर रक्त उपलब्ध कराई जा सके ताकि वे जी सके

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

गर्मी का मौसम आते ही हर तरफ रक्त की कमी उभर कर सामने आती है। इसके पीछे दर असल वह मिथक कार्य करता है जिसके अनुसार गर्मी में रक्तदान करने से रक्तदाता की तबीयत बिगड़ने की किवदंती मशहूर है। इसी वजह से हर वर्ष गर्मी के मौसम में ब्लड बैंक में ब्लड यूनिट की कमी नजर आने लगती है, लेकिन जज्बा एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी पर करीब 200 थैलेसीमिया मेजर बच्चों के लिए हर महीने रक्त की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी है, इसलिए संस्था द्वारा लगातार रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है । हाल ही में बीते अंतरराष्ट्रीय थैलेसीमिया दिवस के सिलसिले में रविवार को जज्बा एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी, धिति फाउंडेशन, टीम ख्वाब ,दीनबंधु हेल्थ फाउंडेशन के साथ कई और

सामाजिक संस्थानों द्वारा सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक सीएमडी चौक स्थित इंडियन मेडिकल एसोसिएशन हॉल में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में रक्तदान के प्रति जागरूकता पैदा करने पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा और नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पांडे भी शामिल होंगे। रक्तदान को प्रोत्साहित करने और सड़क पर सुरक्षित सफर करने के मकसद के साथ यहां प्रत्येक रक्तदाता को हेलमेट देकर सम्मानित किया जाएगा। स्वयं यातायात विभाग के अधिकारी अपने हाथों से रक्त दाताओं को हेलमेट प्रदान करेंगे। इस शिविर में निशुल्क थैलेसीमिया की जांच भी होगी, ताकि विवाह से पूर्व या फिर संतान उत्पन्न करने से पहले लोग थैलेसीमिया को लेकर आश्वस्त हो सके।

दो थैलेसीमिया माइनर माता पिता के संतानों में थैलीसीमिया मेजर होने की संभावना होती है ।इस लिहाज से यह जांच महत्वपूर्ण है। जज्बा एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी के संजय मतलानी ने सभी मिथकों को तोड़कर, रक्त दाताओं से आगे आने की अपील की है, ताकि गर्मी के इस मौसम में हर अस्पताल और ब्लड बैंक में मौजूद रक्त की कमी को दूर किया जा सके। खासकर थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को समय पर रक्त उपलब्ध कराई जा सके ताकि वे जी सके।

error: Content is protected !!
Letest
एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: सैकड़ों सिलेंडर और उपकरण जब्त....मचा हड़कंप ग्रामीण क्षेत्रों में फिर सक्रिय बकरा-बकरी चोर गिरोह, एक और किसान बना शिकार..कोठा से 20 बकरा-बकरी पा... रतनपुर: तेज रफ्तार बस ने ली मासूम की जान... स्कूल जाते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा, पचपेड़ी: घर के कमरे में खून से लथपथ मिली लाश, गला रेतने के निशान....हत्या या आत्महत्या बना रहस्य मल्हार महोत्सव: कार्यक्रम को लेकर बनी सहमति, प्रशासन करेगा आयोजन...25 से 31 मार्च के बीच होंगे रंगार... बिलासपुर:- दोस्त ही निकला कातिल, खेत में मिली थी युवक की खून से लथपथ लाश... दो सगे भाइयों ने मिलकर द... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी में सुरक्षा पर सवाल: 12 दिन बाद भी लापता छात्र रोहित का सुराग नहीं.... प्रबं... कोठा की दीवार तोड़कर 17 बकरियों की चोरी....पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला किया दर्ज, रतनपुर: बीच बचाव करने वाले पर ही चाकू से हमला...युवक घायल, पुलिस अपराध दर्ज कर जुटी जांच में, मस्तूरी:- जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, तीन के खिलाफ मामला दर्ज