रायपुर

शिक्षक पदोन्नति संशोधन निरस्त मामला….विभाग ने दिए निर्देश कर सकते है ज्वाईनिंग

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – छत्‍तीसगढ़ के 2,327 शिक्षकों की पदोन्नति के बाद पदस्थापना में हुए संशोधन को निरस्त किया जा चुका है। ऐसे में करीब 700 से अधिक शिक्षकों ने कोर्ट में शरण ली है। कोर्ट ने कुछ याचिकाओं पर स्थगन आदेश जारी कर दिया है। ऐसे में ये शिक्षक न ही अपनी वर्तमान स्कूल में पढ़ा रहे हैं और न ही अपने मूल स्कूल में ज्वाइनिंग दे पा रहे हैं। मामले में स्कूल शिक्षा विभाग ने पदोन्नति उपरांत किए गए संशोधन आदेश निरस्तीकरण के संबंध में सभी संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। मामले में महाधिवक्ता कार्यालय के अभिमत अनुसार जिन शिक्षकों के संशोधित आदेश निरस्त किए गए थे,

यदि वह स्वयं की इच्छा से अपने मूल पदस्थापना स्थल यानि जहां पदोन्नति उपरांत सर्व प्रथम पदस्थ किया गया था, वहा कार्यभार ग्रहण करना चाहते हैं तो उन्हें कार्यभार ग्रहण कराया जाए। जारी निर्देश में संबंधित अधिकारियों से कहा गया है कि इस संबंध में उच्च न्यायालय बिलासपुर में दायर प्रकरण में पारित निर्णय 11 सितंबर 2023 के परिप्रेक्ष्य में महाधिवक्ता कार्यालय से अभिमत चाहा गया था, संबंधित अधिकारी महाधिवक्ता कार्यालय द्वारा दिए गए अभिमत के अनुसार नियमानुसार प्रक्रिया करें।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस...