कोटा

राशन घोटाला:- सरपंच और सेल्समैन ने मिलकर 16 लाख से अधिक का राशन किया गबन…गरीबों का हक छीनने वालो पर हुई एफआईआर दर्ज

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छतौना में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान में खाद्यान्न सामग्री का वितरण हितग्राहियों को न कर गबन करने का मामला सामने आया है, जिसमें शिकायत की जांच के बाद खाद्य निरीक्षक ने सरपंच और सेल्समैन के खिलाफ अपराध दर्ज कराया है। मिली जानकारी के अनुसार खाद्य निरीक्षक शेख अब्दुल कादिर द्वाराशासकीय उचित मूल्य दुकान ग्राम छतौना का 13.04.2024 को भौतिक सत्यापन एवं जांच किया गया, जांच में प्रेमसिंह पैकरा सरपंच ग्राम पंचायत छतौना एवं रामगोपाल भानू विक्रेता शा.उ.मू.दुकान छतौना के द्वारा मिलकर अगस्त 2023 से 13.04.2024 तक शा.उ.मू.दुकान ग्राम छतौना के राशन कार्डधारियों को वितरण हेतु प्रदाय किये गये चांवल मात्रा 417.17 क्विंटल, शक्कर मात्रा 4.17 क्विंटल, नमक मात्रा 8.35 क्विंटल, चना 6.96 क्विंटल कुल कीमत 1628537 रू.का गबन पाया गया, जिसमें धोखाधड़ी कर शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाकर अवैध तरीके से लाभ प्राप्त किया गया है। मामले की शिकायत पर कोटा थाने में पुलिस ने प्रेम सिह पैकरा सरपंच , रामगोपाल भानू विक्रेता शास.उ. मू. दुकान के खिलाफ धारा 3/7-ESS, 34-IPC, 409-IPC, 420-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...