बिलासपुर

बिलासपुर: नेहरू नगर में पति ने की पत्नी की निर्मम हत्या, सिर पटककर उतारा मौत के घाट…आरोपी फरार

उदय सिंह

बिलासपुर – शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित नेहरू नगर में रविवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पति ने नशे की हालत में अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है। सीएसपी निमितेश सिंह से मिली जानकारी के अनुसार नेहरू नगर के MIG-33 मकान में रहने वाली 37 वर्षीय पुष्प लता यादव की उसके पति युवराज यादव 43 वर्ष ने मारपीट कर हत्या कर दी। युवराज यादव मूल रूप से कोटा के मोहन भाटा का रहने वाला बताया जा रहा है और वर्तमान में अपनी पत्नी के साथ नेहरू नगर में किराए के मकान में रहता था। बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर करीब 1 बजे मकान मालकिन घर खाली कराने की बात को लेकर वहां पहुंची थी। इसी बात को लेकर घर के अंदर पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि उस समय आरोपी युवराज यादव नशे की हालत में था। विवाद बढ़ने पर वह अपनी पत्नी के साथ गाली-गलौज करने लगा और देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया।

गुस्से में आकर आरोपी ने पत्नी को मारते-पीटते हुए घर के अंदर ले गया और बाथरूम के पास उसका सिर दीवार पर पटक दिया। सिर और चेहरे पर गंभीर चोट लगने से पुष्प लता यादव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना सिविल लाइन पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है। इलाके में इस सनसनीखेज वारदात के बाद लोगों में दहशत का माहौल है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम...