बिलासपुर

होली मनाने परिवार सहित बाहर गया था रियल एस्टेट कारोबारी…सूने घर में चोरों का धावा, 2 लाख से अधिक के जेवर और नगदी पार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र के ईमलीभाठा स्थित एक मकान में चोरों ने सूने घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवर, इलेक्ट्रॉनिक सामान और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित रियल एस्टेट कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार ईमलीभाठा एकता समिति शिव मंदिर के सामने रहने वाले सरोज कुमार साहू रियल एस्टेट का काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 2 मार्च 2026 की शाम करीब 6:30 बजे वे होली का त्योहार मनाने अपने परिवार के साथ गृहग्राम लखनपुर (कोरबा) चले गए थे। घर को ताला लगाकर जाने के बाद 6 मार्च की रात करीब 8 बजे जब वे वापस लौटे तो घर का मुख्य गेट खोलकर अंदर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने देखा कि सामने के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और दरवाजा खुला हुआ था। घर के अंदर प्रवेश करने पर तीनों कमरों के दरवाजे खुले मिले और पूरा सामान बिखरा पड़ा था। पूजा कक्ष में रखी आलमारी का ताला भी टूटा हुआ था। जब आलमारी की जांच की गई तो उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर, टीवी और नकदी गायब मिले। चोरी हुए सामान में करीब 15 ग्राम का सोने का हार, 10 ग्राम का मंगलसूत्र, दो सोने की अंगूठियां, बच्चे का सोने का लॉकेट, चांदी की पायल, 24 इंच की वीडियोकॉन कंपनी की एलईडी टीवी, बच्चे की स्मार्ट वॉच, एक घड़ी और 22 हजार रुपये नकद शामिल हैं। कुल मिलाकर करीब 2 लाख 5 हजार रुपये का सामान चोरी हो गया। घटना की जानकारी उन्होंने रिश्तेदारों को दी। वहीं पत्नी की तबीयत खराब होने के कारण इलाज में व्यस्त रहने से तत्काल रिपोर्ट दर्ज नहीं करा पाए। बाद में सरकंडा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305 (ए) और 331 (4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,