पचपेड़ी

तालाब में मछली पकड़ने गए सरपंच पति की डूबने से हुई मौत, पचपेड़ी थाना क्षेत्र की घटना,पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

पचपेड़ी– क्षेत्र के ग्राम जलसों में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां मछली पकड़ने गए सरपंच पति की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वेदराम मरकाम (58 वर्ष), पिता स्व. कालू राम मरकाम के रूप में हुई है, जो ग्राम पंचायत जलसों की वर्तमान सरपंच शिवकुमारी मरकाम के पति थे। मिली जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार दोपहर की है जब वेदराम गांव के पास स्थित बैगा चौरा तालाब में मछली पकड़ने के लिए जाल लेकर गए थे। काफी देर तक जब वे वापस नहीं लौटे, तो परिजनों और ग्रामीणों को चिंता हुई। आसपास खोजबीन शुरू हुई, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। देर शाम लगभग 5 बजे ग्रामीणों को तालाब के पानी में एक शव तैरता दिखाई दिया, जिसे बाहर निकालने पर उसकी पहचान वेदराम के रूप में हुई।

शव मिलने की सूचना तत्काल पचपेड़ी थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से शव को तालाब से बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने बताया कि वेदराम गहरे पानी में फंस जाने के कारण डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई।पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। इस घटना से गांव में शोक की लहर फैल गई है। फिलहाल पचपेड़ी पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
2.32 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजेक्शन ने खोली साइबर ठगी की नई कड़ी... बैंक खातों को बनाया ‘म्यूल अकाउंट’ बिलासपुर में पुरानी उधारी बनी खूनी दुश्मनी, युवक पर चाकू-ब्लेड से ताबड़तोड़ वार, सिर-गर्दन और सीने म... मस्तूरी:- पाराघाट क्षेत्र में किसानों की जमीन और पुनर्वास का मुद्दा गरमाया, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पामगढ़:- उधारी के 2 हजार रुपये मांगने पर विवाद... युवक की हत्या, रायपुर के नशा मुक्ति केंद्र से आरोप... बलौदा में लाखों की चोरी का खुलासा: CCTV और साइबर सेल ने खोला राज, सोनार समेत 4 गिरफ्तार बिलासपुर में अवैध कबाड़ कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, सिरगिट्टी-चकरभाठा में 15 संचालकों पर कार्रवाई लव-कुश जन्मोत्सव पर कुशवाहा समाज को विकास की नई सौगात, संस्कृति मंच और बाउंड्रीवॉल का भूमि पूजन, विध... रात्रि सरप्राइज चेकिंग में सिरगिट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई.... तलवार-चाकू के साथ 6 बदमाश गिरफ्तार बुधवारी बाजार में सरेआम गुंडागर्दी! सामान खरीदने गए युवक को घेरकर पीटा, धारदार हथियार से जांघ पर वार... बिलासपुर: महमंद में पुरानी रंजिश बनी खौफनाक... नाबालिगों से मारपीट कर धारदार हथियार से हमला,