मुंगेली

लाखों की चोरी को अंजाम देने वाले 3 आदतन चोर गिरफ्तार…. कब्जे से गहने और नगदी रकम जब्त

रमेश राजपूत

मुंगेली – जिले के लोरमी थाना क्षेत्र ने नया बस स्टैंड के पास 14 जून की रात हुई लाखों की चोरी के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है, जिसमें पुलिस ने 3 शातिर चोरो को पकड़ा है, जिनसे नगदी रकम सहित चोरी हुए गहनों को बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी रविलाल श्रीवास पिता स्व. माखनलाल श्रीवास उम्र 70 वर्ष निवासी नया बस स्टैण्ड लोरमी जिला मुंगेली के घर 14.06.2024 को रात्रि अज्ञात चोरो ने कमरे में रखी पेटी का कुंदा उखाड़ कर पेटी के अंदर पन्नी में रखे दो जोडी चांदी का पैरी लगभग 50 तोला एक जोडी पटा वजनी 10 तोला 03 जोडी बिछिया वजनी 02 तोला कुल किमती 50,000/ एवं नकदी रकम 108000/ को घर के पिछे के दिवार को फांदकर कमरे अंदर प्रवेश कर कुल 1,58,000 रूपये की चोरी को अंजाम दिया था। मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना लोरमी में धारा 457,380 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया, जिसमें थाना लोरमी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये पुलिस टीम गठित कर व घटना स्थल के आसपास व पुरे शहर के दर्जनों सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया जिससे संदिग्धों के प्राप्त हुलिया व मुखबीरो से सुचना प्राप्त किया गया। जहाँ पता चला कि लोरमी निवासी आनंद करिहार उर्फ सुड्डु अपने साथियों के साथ चोरी के पैसों को खर्च करते घुम रहा है, जिसे हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर अपने दोस्त आकाश कुंभकार एवं दशरथ वर्मा के साथ 14.06.2024 के रात्रि में रविलाल श्रीवास के घर से चोरी करना बताए, जो आकाश कुंभकार एवं दशरथ वर्मा से भी पृथक पृथक पुछताछ किया गया जिन्होंने चांदी एवं नकदी चोरी करना स्वीकार किये, और तीनों मिलकर उक्त चांदी एवं रकम को बंटवारा कर कुछ रूपय को खर्च करना स्वीकार किये, आरोपियों के कब्जे से 02 जोडी चांदी का पैरी 01 जोडी चांदी का पटा 03 जोडी चांदी का बिछिया एवं नकदी रकम 71 हजार रूपय कुल एक लाख इक्कीश हजार रूपय जब्त कर 3 आरोपियों को रिमांड पर भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला