बिलासपुर

VIDEO बिलासपुर :- तिफरा औधोगिक क्षेत्र में फिर बड़ी आगजनी…पेंट, टाइल्स और पुट्टी बनाने की फैक्ट्री में मचा कोहराम, मौके पर फायरब्रिगेड की टीम जुटी आग बुझाने में,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तिफरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक पेंट, टाइल्स और पुट्टी बनाने वाली फैक्ट्री में सोमवार को भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि अनव इंडस्ट्री के परिसर के भीतर रखे ज्वलनशील केमिकल पदार्थों में आग लगने के बाद देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं और पूरे फैक्ट्री परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयानक थी कि दूर से ही धुएं का घना गुबार दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास जारी है।

फैक्ट्री में रखे केमिकल और पेंट सामग्री के कारण आग बुझाने में काफी कठिनाई आ रही है। एहतियात के तौर पर आसपास के कर्मचारियों और लोगों को सुरक्षित दूरी पर हटा दिया गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली है, हालांकि फैक्ट्री को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
मल्हार: मोबाइल लोन के नाम पर ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार.... दुकानदारों को बनाता था निशाना, अंधे कत्ल का हुआ खुलासा.... प्रेम संबंध बना हत्या की वजह, शादी करने मृतिका बना रही थी दबाव,आरोपी गिर... मोबाइल देखने से मना करना बना विवाद.... पत्नी-बेटी ने मिलकर की हत्या, 6 माह बाद खुला राज पचपेड़ी:- बहतरा के फर्जी धान खरीदी घोटाले में ढिलाई...आदेश के बाद भी एफआईआर नहीं, जिम्मेदारों पर उठे... आंगनबाड़ी में ‘कट-कमीशन’ का खेल....सुपरवाइजर पर उगाही-शोषण के गंभीर आरोप, कार्यकर्ताओं ने किया खुलास... रायगढ़ : मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश...नाबालिग को 1.5 लाख में बेचकर कराई जबरन शादी, फिर देह व्यापा... गोल्ड लोन कंपनियों में खप रहा चोरी का सोना....शातिर चोर चढ़ा हत्थे...चोरी का सोना लेकर लोन देने वाला ... छत्तीसगढ़: सक्ती में वेदांता पावर प्लांट में भीषण विस्फोट, कई मजदूरों की मौत,30 से ज्यादा घायल...पीएम... मुंगेली: हथनीकला धान खरीदी केंद्र में 2.54 करोड़ से अधिक की धान गड़बड़ी....प्रभारी पर दर्ज हुआ एफआईआ... बिलासपुर : घर से सोने के जेवर समेत 1 लाख नगदी की चोरी....संदेहियों के खिलाफ मामला दर्ज