बिलासपुर

शनिचरी बाजार में अज्ञात चोरों का आतंक…सिलसिलेवार टूट रहे ताले, नगदी और सामानों की हो रही चोरी, आरोपी अब तक पुलिस के शिकंजे से बाहर,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में सिलसिलेवार हो रही चोरी को लेकर व्यापारियों में पुलिस प्रशासन को लेकर खासा रोष है। व्यापारियों का कहना है कि स्थानीय पुलिस के नाकामी का फायदा इनदिनो चोर उठा रहे है। ताजा मामला 12 फरवरी देर रात का सामने आया है। जिसमे अज्ञात चोरों ने शनिचरी बाजार में स्थित दुकानों का ताला तोड़कर हजारों रुपए के नगद और सामानों पर अपना हाथ साफ़ किया है।

मिली जानकारी के अनुसार 13 फरवरी कि दरमियानी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर अज्ञात चोर पुन्नीलाल कृष्ण चंद गुप्ता नामक किराना दुकान में लगे शटर का ताला तोड़कर गल्ले में रखे 40 हजार नगद और समान चोरी कर रफू चक्कर हो गए। इसी तरह संतोष वाधवानी की मसाले के दुकान में चोरों ने ठीक इसी तरह शटर खोलकर हजारों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

इस दौरान व्यापारियों ने बताया कि शनिचरी बाजार में लगातार चोरी की घटना हो रही है। जिसको लेकर स्थानीय पुलिस कोई खास कदम नहीं उठा रही है। जिससे सभी व्यापारी चोरों के खौफ के साए में जीने मजबूर है। उन्होंने बताया की बीते कुछ समय में चोरों का आतंक शनिचरी बाजार में हावी हो चुका है।

जिसको लेकर बिलासपुर पुलिस के सारे दावे खोखले साबित हो रहे है। उनके अनुसार अज्ञात चोरों ने काफ़ी दुकानों में चोरी करने की कोशिश की है। जिसमे करीब आधा दर्जन दुकानों में वह सफल भी ही गए है। इधर इस मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने व्यापारियों कि शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी