रायगढ़

फर्जी अंकसूची से डाकपाल बनने की साजिश नाकाम, नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी…महिला-पुरुष गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार

रमेश राजपूत

रायगढ़ – ग्रामीण डाकसेवक भर्ती में फर्जी 10वीं की अंकसूची लगाकर डाकपाल की नौकरी हासिल करने की कोशिश को रायगढ़ पुलिस ने नाकाम कर दिया। सिटी कोतवाली पुलिस ने इस मामले में एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये लेने वाला मुख्य साजिशकर्ता फरार है। मामला तब सामने आया जब अधीक्षक डाकघर रायगढ़ संभाग ने थाना सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार जुलाई 2023 में भारतीय डाक विभाग द्वारा ग्रामीण डाकसेवकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी। इस भर्ती में सक्ती जिले के नरेन्द्र कुमार और सोनम साहू ने 10वीं की अंकसूची अपलोड कर आवेदन किया था। प्रस्तुत दस्तावेजों के आधार पर दोनों का चयन रायगढ़ डाक संभाग की शाखाओं में डाकपाल पद के लिए हो गया था। दस्तावेज सत्यापन के दौरान अंकसूचियों को तमिलनाडु शिक्षा बोर्ड से जांच कराया गया, जहां से स्पष्ट जवाब मिला कि ये अंकसूचियां बोर्ड द्वारा जारी नहीं की गई हैं। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नौकरी की तलाश के दौरान उनकी पहचान कोरबा निवासी विनोद कुमार राठौर से हुई थी, जिसने नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये मांगे। नरेन्द्र ने उसे लगभग साढ़े तीन लाख रुपये दिए, जबकि सोनम ने नियुक्ति के बाद भुगतान की बात कही थी। राठौर ने ही उन्हें नकली मार्कशीट उपलब्ध कराई थी।

पुलिस ने आरोपियों से फर्जी अंकसूचियां और वास्तविक दस्तावेज जब्त किए हैं। मुख्य आरोपी विनोद राठौर की तलाश जारी है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि सरकारी नौकरी की प्रक्रिया पारदर्शी होती है, इसलिए किसी भी दलाल या बिचौलिए के झांसे में न आएं। उन्होंने चेतावनी दी कि फर्जी दस्तावेजों के जरिए नौकरी पाने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी