बिलासपुर

नशे के सौदागरों पर बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई…2 अंतराज्यीय तस्करों से 21 किलो गांजा बरामद,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर एक और बड़ा प्रहार करते हुए 02 अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 21 किलो 100 ग्राम गांजा एवं मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में ए.सी.सी.यू. एवं थाना सिविल लाइन की संयुक्त टीम ने की। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को 24 अगस्त को उसलापुर रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे पुलिस दल ने दो संदिग्ध युवकों को पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में संदेही रूपेश सिंह 25 वर्ष निवासी प्रयागराज उ.प्र. ने भारतीय सेना का एक पहचान पत्र दिखाकर गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जांच में वह आईडी फर्जी पाई गई। उसने इसी फर्जी पहचान पत्र का उपयोग कर ट्रेन की टिकट भी बनवाई थी। आरोपी के साथी विनोद कुमार सिंह 38 वर्ष प्रतापगढ़ उ.प्र. का निवासी है।पुलिस ने जब तलाशी ली तो उनके पास से 21 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा मिला। इस पर एनडीपीएस अधिनियम के साथ-साथ कूट रचना से संबंधित बीएनएस की धाराएं भी जोड़ी गई हैं। दोनों से लगातार पूछताछ की जा रही है कि यह गांजा कहां से लाए और किसे सप्लाई करने वाले थे। पुलिस ने पूरे नेटवर्क की एण्ड-टु-एण्ड जांच शुरू कर दी है और जल्द ही अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार करने की तैयारी है। इस सफलता पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने टीम की प्रशंसा की है तथा ए.सी.सी.यू. एवं थाना सिविल लाइन की टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। यह कार्रवाई दर्शाती है कि बिलासपुर पुलिस नशे के अवैध कारोबार और संगठित नेटवर्क के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर सख्ती से काम कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- गतौरा शराब दुकान पर आधी रात नकाबपोशो का खूनी धावा: गार्ड पर चाकू से हमला, बांधकर लूट ले गए श... 10 साल पुरानी सड़क बनी 'हादसों की पटरी', छोटे गड्ढे बन रहे बड़े खतरे का कारण….तत्काल मरम्मत की मांग हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: तखतपुर CMO अमरेश सिंह गिरफ्तार, स्कोडा कार की टक्कर में गई थीं दो महिलाओ... पटवारियों का सरकार को अल्टीमेटम: पदोन्नति, वेतन विसंगति से लेकर 16 सूत्रीय मांगों पर सौंपा ज्ञापन बिलासपुर:- जमीन-घर खरीदने से पहले रहें सावधान! बंधक मकान बेचकर 19.30 लाख की ठगी, बैंक नोटिस से खुला ... सावधान! रात में अनजान लोगों को लिफ्ट देना पड़ा भारी... युवक की हत्या कर लूटपाट, बांसाझाल में पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित... प्रशासन ने जारी किया वैकल्... कोटा: गौवंश के अवैध वध और मांस बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार... गोमांस के साथ हथियार जब्त, बिलासपुर:- परिवार को खत्म करने की धमकी, पोती से निकलवाए 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना, सरकंडा पुलिस का... पचपेड़ी:- 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ निगल गई या सिस्टम? तलाश ठप, परिजनों का फूटा गुस्सा, विशेष ख...