जांजगीर चाँपा

3 नाबालिग बालिकाओं को अलग अलग जगह से किया गया बरामद…परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – जिले में हमर पुलिस हमर संग कार्यक्रम चलाया जा रहा है । इसी क्रम में जिले में गुम/अपहृत बालक/बालिकाओ को हर संभव तलाश कर बरामद किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना नवागढ़ के तीन अलग अलग प्रकरण में गुम बालिकाओं को बरामद किया गया है। थाना नवागढ़ के अपराध क्रमांक 267/22 धारा 363 ipc की अपहृता के पिता के द्वारा दो वर्ष पूर्व रिपोर्ट दर्ज कराया था की उसकी पुत्री बिना बताए घर से कही चली गई है जिस पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। अपहृता की लगातार पुलिस द्वारा पतासाजी की जा रही थी। जिसको सूचना के आधार पर अपहृता को जम्मू क्षेत्र के पुंछ से सकुशल बरामद कर उनके माता पिता को सुपुर्द किया गया। इसी प्रकार थाना नवागढ़ के अपराध क्रमांक 52/24 और 261/24 धारा 363 की अपहृता के परिजनों के द्वारा भी थाना में अपराध पंजीबद्ध किया गया था जिसकी पतासाजी लगातार किया जा रहा था जो अपहृता का लोकेशन कोरबा में मिला जिसे तत्काल पुलिस टीम के द्वारा परिजनों के साथ कोरबा जाकर बरामद किया गया और माता पिता को सुपुर्द किया गया। एक अन्य प्रकरण में थाना नवागढ़ में दिनांक 12/07/24 को अपराध पंजीबद्ध किया गया था। जो अपहृता जांजगीर में होने की सूचना पर तत्काल जांजगीर से बरामद किया गया एवं परिजनों को सुपुर्द किया जाकर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। उक्त प्रकरण में थाना प्रभारी निरी. भास्कर शर्मा, एसआई रमेश एक्का, महिला प्रधान आरक्षक स्वाति गिरोलकर, साइबर सेल से प्रधान आर विवेक सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र...