बिलासपुर

नकल शाखा में अवैध वसूली की शिकायत पर कलेक्टर ने लिया एक्शन… पूरे परिसर में लगाये गए सीसीटीवी कैमरे, होगी सीधे निगरानी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – नकल के नाम पर ग्रामीणों और किसानों से रकम वसूलने वालों की अब खैर नहीं है। दरअसल जिला कार्यालय के रिकार्ड रूम एवं नजूल शाखा में पांच सीसीटीवी कैमरा लगा लिया गया है। कलेक्टर अवनीश शरण स्वयं अपने कक्ष से तमाम गतिविधियों की मानीटरिंग करना शुरू कर दिए हैं। आम जनता के लिए बेहद महत्वपूर्ण इन दोनों शाखाओं के भीतर और बाहर के परिदृश्य और लोगों के हरकतों की जानकारी वे पल-पल ले रहे। किसी तरह के कदाचार की शिकायत एवं गड़बड़ी की आशंका पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। वीडियो क्लिप को साक्ष्य मानकर कठोर कार्रवाई कर दोषियों को सजा दिलाया जाएगा। गौरतलब है कि कलेक्टर ने गत सप्ताह जिला कार्यालय में इन दोनों शाखाओं का निरीक्षण किया था।

उन्होंने एक सप्ताह में दोनों शाखाओं में सीसीटीवी के जरिए मॉनीटरिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। इसके अलावा संबंधित शाखा प्रभारी के कक्ष में भी एक मॉनीटर लगाया गया है। शाखा प्रभारी संयुक्त कलेक्टर भी इसकी नियमित रूप से चौकसी करेंगे। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर जनदर्शन में बड़ी संख्या में लोग राजस्व संबंधी शिकायतें लेकर पहुंचते हैं। उनकी शिकायतों के आधार पर खामियों को दूर करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कई उपाय किए गए हैं। नक्शा बटांकन को लेकर बड़ी समस्या है। कलेक्टर प्रति सप्ताह टीएल बैठक के पहले प्रगति की समीक्षा करते हैं। जिले में शासकीय जमीन पर कब्जा करने वालों की जांच के लिए टीम बनी है। शासकीय भूमि निजी हाथों में कैसे गया, इसकी रिपोर्ट वे देंगे। जिला स्तरीय जांच दल इस टीम के रिपोर्ट की जांच कर कार्रवाई करेगी। आवासीय कॉलोनियों में गरीबों के लिए आरक्षित भूमि का सत्यापन भी किया जा रहा है ताकि गरीबों को आवास दिलाया जा सके।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...