बिलासपुर

बाइक चालक से ब्लेड मारकर 3 आरोपियों ने की लूटपाट… तिफरा तालाब के पास हुई देर रात घटना,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत तिफरा सेक्टर डी तालाब के पास बीती रात सांई विहार निवासी प्रार्थी आदर्श सिन्द्राम से 3 अज्ञात युवकों ने ब्लेड मारकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। मामले में पीड़ित ने सिरगिट्टी थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी आदर्श सिन्द्राम बीती रात शहर की ओर से खरीददारी और एटीएम से पैसे निकालकर घर साईं विहार जा रहा था तभी तालाब के पास नशे में धुत्त 3 आरोपियों ने उसे रोका और गाली गलौच करते हुए लूटपाट करने लगे जब प्रार्थी ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने ब्लेड से कई जगह हमला कर दिया और गले मे ब्लेड लगाकर जान से मारने की धमकी देने लगे, इसी दौरान किसी दूसरे राहगीर के आने से तीनों आरोपी सामान का बैग और पैसे लूटकर भाग गए। मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 304(1)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल