बिलासपुर

बाइक सवार पिता -पुत्र को तेज रफ्तार क्रेटा कार सवार ने मारी ठोकर…पिता की हुई मौत, पुत्र की हालत गंभीर,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम काठा कोनी के पास आज सुबह एक तेज रफ़्तार क्रेटा कार ने बाइक सवार पिता पुत्र को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे पिता की दर्दनाक मौत हो गई है वही पुत्र की हालत गंभीर बताई जा रही है जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंच बहरा निवासी लतेल पटेल अपने पुत्र छतलाल पटेल के साथ बाइक क्रमांक CG10EA 0961 में सिंगारबाड़ी घुटकू जाने घर से निकले थे, जो 10 बजे के करीब काठाकोनी के पास पहुँचे तभी सामने से सफेद क्रेटा कार क्रमांक CG 04 MG 6555 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें अपनी चपेट में ले लिया जिससे पिता पुत्र दोनों को गंभीर चोटें आई, जिन्हें हॉस्पिटल पहुँचाया गया लेकिन हॉस्पिटल में डॉक्टर ने लतेल पटेल को मृत घोषित कर दिया, वही पुत्र छतलाल की हालत गंभीर होने पर हॉस्पिटल में भर्ती कर उपचार कराया जा रहा है। मामले में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने क्रेटा कार क्र. CG 04 MG 6555 के चालक के खिलाफ धारा 106(1)-BNS, 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल