मस्तूरी

रास्ते में विवाद के बाद जानलेवा हमला करने वाले 2 फरार आरोपी और गिरफ्तार…मस्तूरी पुलिस ने अब तक 6 को भेजा जेल

उदय सिंह

मस्तूरी – हत्या की नियत से युवकों पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को मस्तूरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वही मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार का चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार 30.06.24 को अपने सेठ बालमुकुंद वर्मा से मुलाकात करने रेमण्ड परसदा प्रकाश साहू, दिलेश्वर साहू, रितेश साहू,अतूल कश्यप भावनी साहू के साथ गये थे। जहां से वहा घर लौटने के दौरान लीलागर नदी के पास यादव ढाबा के सामने वह रुके थे। तभी मोटर सायकल रखने के नाम पर ग्राम करूमहू के राम बलम और कुमार से विवाद हुआ था। जिसके बाद वह सभी वहा से निकल गए। जैसे ही वह लीलागर नदी के पुल क्रास करने के बाद करीबन 03:30 बजे NH-49 मेन रोड में खड़े थे उसी समय राम बलम और कुमार अपने अन्य साथीयो के साथ मोटर सायकल से आकर उनके साथ मारपीट करने लगे। जिन्होने प्रार्थी के ऊपर जानलेवा हमला कर मौके पर फरार हो गए। जिसकी शिकायत के बाद मस्तूरी पुलिस ने पूर्व में ही करूमहु निवासी आरोपी रामबलम घृतलहरे ,रामकुमार बंजारे ,राकेश धृतलहरे ,परमेश्वर धृतलहरे उर्फ बबलू को जांजगीर से गिरफ्तार किया गया है। इधर घटना के बाद से फरार मुख्य आरोपी जितेंद्र टण्डन और भागवत घृतलहरे की तलाश पुलिस कर रही थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि वह अपने घर आए हुए हैं। जिसपर पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार कर उन्हे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...