कोटा

चोरी की 2 बाइक लेकर जा रहे आरोपी पुलिस को देखकर भागे…मौके पर ही छोड़ी बाइक पुलिस ने लौटाई मालिकों को

रमेश राजपूत

कोटा – थाना कोटा पुलिस द्वारा रात्रि गस्त के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल लेकर भाग रहे संदेहियों से 02 मोटरसाइकिल बरामद कर वाहन मालिकों को सुपुर्द किया गया। मिली जानकारी के अनुसार थाना कोटा पुलिस द्वारा बीती रात गस्त के दौरान नाका चौक कोटा में 03 मोटर साइकिल चालक अलग अलग मोटर साईकिल में राममंदिर चौक की ओर से आए जो पुलिस को देखकर 02 मोटरसाइकिल चालक रुके जबकि तीसरा मोटर साइकिल चालक गोबरीपाट लोरमी रोड की ओर चला गया।

रुके हुए 02 मोटर साइकिल चालक की ओर जब पुलिस वाले पूछताछ करने आगे बढ़े तो वे लोग मोटर सायकिल को छोड़कर भागने लगे। जिन्हें पुलिस गस्त पार्टी पकड़ने का प्रयास किये पर वे अंधेरे एवं दलदली रास्ते का लाभ उठाकर भाग गए। जांच करने पर एक मोटरसाइकिल बेलगहना एवम दूसरा मोटरसाइकिल रतनपुर क्षेत्र से चोरी होना पता चला, चोरों के द्वारा मोटरसायकिल का नबर प्लेट चोरी करने एवं साक्ष्य छिपाने की नीयत से मोड़ दिया गया था ।

अलबत्ता वाहन स्वामियों का पता कर वाहन उनको सुपुर्द कर दिया गया है। जिस पर उनके द्वारा पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : लैंडिंग के दौरान एलायंस एयर के विमान का टायर पंचर...टला बड़ा हादसा रतनपुर : जंगल में मौत का करंट जाल! 300 मीटर तार में दौड़ाया 11 KV करंट... शिकारियों ने बिछाया खतरनाक... पचपेड़ी: बच्चों के निवाले पर चोरों का हाथ... स्कूल का ताला तोड़कर 350 किलो चावल और गैस सिलेंडर पार, ... बिलासपुर में बागेश्वर धाम मातृशक्ति मंडल द्वारा भव्य दीपोत्सव का आयोजन, घोंघा बाबा मंदिर परिसर दीपों... आवारा मवेशियों को लेकर विवाद के बाद किसान ने खाया जहर...इलाज के दौरान मौत, मवेशियों को बचाने में फिसली बाइक... पीछे से पिकअप ने कुचला, इलाज के दौरान युवक की मौत VIDEO पचपेड़ी:- ओखर की गौशाला में व्यवस्था की खुली पोल..चारा-पानी के अभाव में 23 से अधिक गौवंश की मौ... फूल तोड़ रही महिला को घेरकर लूटी सोने की चेन... राउरकेला उड़ीसा से दबोचे गए दो फरार आरोपी, कूलर में करंट लगने से 16 वर्षीय नाबालिग की मौत..पानी पीने के लिए ग्लास उठाने के दौरान हुआ दर्दनाक हा... पचपेड़ी:- रक्षाबंधन से पहले मातम, कदम के पेड़ पर झूलती मिली युवक की लाश