बिलासपुर

रिहायशी इलाके में पटाखों का सीमा से अधिक भंडारण….तोरवा आगजनी मामले में संचालक पर एफआईआर दर्ज

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तोरवा में जय गणेश ट्रेडर्स फायरवर्क्स की दुकान में तय लायसेंसी सीमा से अधिक पटाखे का भंडार किया गया था, जहाँ आगजनी की घटना घटी और भीषण रूप में आग का फैलाव हुआ था, घटना को लेकर पुलिस ने जांच के बाद संचालक संदीप सिंह तलरेजा के ख़िलाफ़ आम जन जीवन को संकट में डालने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार 24 सितंबर को तोरवा नाका मेनरोड में पटाखा दुकान में आग लगने की सूचना तोरवा पुलिस को मिली जिस पर पुलिस मौके पर पहुँची, जहाँ मेसर्स जय गणेश ट्रेडर्स पटाखा दुकान मेनरोड में भीषण आग लगी थी और पटाखा फटने से धमाका हो रहा था जो काफी दुरी से सुनाई पड रहा था। जिसे दमकल एवं आसपास के लोगो की मदद से करीबन 3-4 घंटे की अथक मेहनत से आग पर काबू पाया गया। पुलिस द्वारा आसपास के लोगो से पुछताछ करने पर पटाखा दुकान के मालिक संदीप सिंह तलरेजा के द्वारा निर्धारित मात्रा से अधिक मात्रा में विस्फोटक पदार्थ (पटाखा) नियमानुसार दुकान में रखना तथा सुरक्षा मानको का पालन नहीं करते हुये बिक्री हेतु लायसेंस का पालन नहीं करते हुये दुकान को गोदाम के रूप में विस्फोटक पदार्थो का अनुचित रूप से भंडारण किये जाने से दुकान के संचालक द्वारा पटाखो जैसे विस्फोटक तथा तेज ज्वलनशील पदार्थो को रखने के संबंध में लापरवाही कर जन जीवन में संकट उत्पन्न किया जाना पाया गया, जिस पर अपराध धारा- 288,125 BNS का पाये जाने से आरोपी के विरूद्व अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ... सीपत:-वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा अवैध शिकार! चीतल का मांस पकाकर खाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र...