पचपेड़ी

VIDEO: बीच खार स्थित नाले में मिली महिला की लाश,पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला,पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम ओखर में दोपहर खेत में काम कर रहे ग्रामीणों ने बीच खार स्थित छोटे से नाले में एक महिला की लाश देखी जिसके बाद पचपेड़ी पुलिस को सूचना दी गई।मौके पर पहुंच पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम ओखर गांव से करीब 2 km की दूरी पर स्थित मटासी खार खेत में काम कर रहे ग्रामीणों ने दोपहर करीब 2 बजे छोटे से काटा नाले के अंदर पानी में एक महिला की लाश देखी जिसके बाद ग्रामीणों ने पचपेड़ी पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत अज्ञात महिला की पहचान हेतु आसपास पतासाजी करने के बाद महिला की पहचान ग्राम पंचायत ओखर के बगल ग्राम पंचायत खपरी उप सरपंच नारायण प्रसाद पटेल की बेटी सतरूपा पटेल पति दिलीप पटेल उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई।

जिसके परिजनों ने बताया की मृत महिला मानसिक रूप से कमजोर थी जो मिर्गी बीमारी से भी ग्रसित थी। अनुमान लगाया जा रहा है की महिला मिर्गी के वजह से नाले के पानी में गिर गई होगी और उसकी मौत हो गई होगी।वही परिजनों ने बताया की महिला शुक्रवार दोपहर को ग्राम खपरी से निकली थी जिसकी जिसकी शनिवार दोपहर में ओखर गांव नाले में लाश मिली है।मृतका गांव से इतनी दूर बीच खार में कैसे पहुंची यह पुलिस की जांच में स्पस्ट हो पाएगा।फिलहाल पुलिस शव को पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम में भेज आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल