रायगढ़

पति ने की थी पत्नी की गला घोंटकर हत्या…मायके वालों ने जताया था संदेह, पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

रायगढ़ – धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम रूपुंगा में पांच दिन पहले हुई महिला की मौत के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए उसके पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पति ने पत्नी की हत्या के बाद उसे छाती दर्द से हुई सामान्य मौत बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मायके पक्ष की शंका ने मामले की सच्चाई सामने ला दी। घटना 5 अप्रैल की है, जब 28 वर्षीय गिरिजा डनसेना की मौत की सूचना उसके पति गंगाधर डनसेना 23 वर्ष ने धरमजयगढ़ थाना में दी थी। प्रारंभिक रिपोर्ट में उसने बताया कि गिरिजा की मौत छाती दर्द से हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया, लेकिन मृतका के मायके वालों ने हत्या की आशंका जताई। मामला पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के संज्ञान में आते ही एसडीओपी सिद्धांत तिवारी के निर्देशन में गहराई से जांच शुरू की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि गिरिजा की मौत गला घोंटने से हुई है। पुलिस ने गंगाधर को संदिग्ध मानते हुए हत्या और सबूत मिटाने के आरोप में अपराध क्रमांक 93/2025, धारा 103(1), 238 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर 12 अप्रैल को गिरफ्तार किया। पूछताछ में गंगाधर ने बताया कि 4 अप्रैल की रात झगड़े के बाद उसने पत्नी की माला से गला घोंटकर हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए माला को घर के पीछे फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी के बयान पर माला को बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस कार्रवाई में एएसआई डेविड टोप्पो, प्रधान आरक्षक सुधो भगत, आरक्षक कमलेश्वर राठिया, अलेक्सियुस एक्का और महिला आरक्षक संगीता भगत का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ... बिलासपुर में करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी… बिना भुगतान किए करा लिया नामांतरण, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची... न्यायधानी में फिर एक हत्या...चरित्र शंका में पति बना हैवान...पत्नी का गला काटकर उतारा मौत के घाट, मरम्मत के लिए खड़े ट्रक को चोरों ने बनाया निशाना, चार टायर डिस्क समेत पार,जांच में जुटी हिर्री पुलि... मल्हार पुलिस का एक्शन: अवैध शराब बिक्री करते आरोपी को दबोचा, 93 नग देशी प्लेन शराब बरामद पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या, सिरगिट्टी में फैली सनसनी, एएसपी, सीएसपी सहित डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक...