बिलासपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों, भूमिहीन मजदूरों, पशुपालकों और समूह की महिलाओं को दी 1750.24 करोड़ रूपये की सौगात…दूसरी किश्त के रूप में बैंक खातों में 74.74 करोड़ जमा

रमेश राजपूत

बिलासपुर – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बिलासपुर सहित राज्य के 26 लाख से अधिक किसानों, भूमिहीन कृषि मजदूरों, पशुपालकों एवं समूह से जुड़ी महिलाओं को 1750 करोड़ 24 लाख रूपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की। इनमें बिलासपुर जिले के 1 लाख 13 हजार से ज्यादा किसानों की 74 करोड़ 74लाख रूपये की इनपुट सहायता राशि भी शामिल है।

इसके साथ ही गोधन न्याय योजना के तहत गोपालको को गोबर खरीदी की 2 करोड़ 64 लाख रुपए की राशि उनके खाते में अंतरित की गई। मुख्यमंत्री ने राज्य के किसानों, भूमिहीन कृषि मजदूरों, पशुपालकों एवं महिला समूहों को बधाई एवंशुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जिसने न्याय योजना के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति के सामाजिक एवं आर्थिक अधिकार को सुनिश्चित किया है।

राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित किया गया, जिसमें किसान एवं अधिकारी उपस्थित होकर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए। मुख्यमंत्री के बटन दबाते ही किसानों, मजदूरों और पशुपालकों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर कृषि विभाग के उपसंचालक पंचम हथेश्वर सहित अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान एवं गौपालक उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ... सीपत:-वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा अवैध शिकार! चीतल का मांस पकाकर खाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै...