रतनपुर

VIDEO:- रतनपुर में तालाब से निकला 8 फीट का मगरमच्छ, जाल में फंसते ही देखने उमड़ी भीड़,

जुगनू तंबोली

रतनपुर – तालाबों की नगरी रतनपुर में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब आठा बीसा तालाब में मछली पकड़ने के दौरान मछुआरों के जाल में एक बड़ा मगरमच्छ फंस गया। मगरमच्छ को देखने के लिए मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार, सुबह कुछ मछुआरे रोज की तरह तालाब में जाल डालकर मछली निकाल रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका जाल असामान्य रूप से भारी हो गया। जब मछुआरों ने जाल को खींचकर बाहर निकाला तो उसमें एक विशाल मगरमच्छ फंसा हुआ नजर आया। मगरमच्छ की लंबाई करीब 7 से 8 फीट बताई जा रही है।

अचानक मगरमच्छ को देखकर मछुआरे और आसपास मौजूद लोग घबरा गए। मगरमच्छ मिलने की खबर कुछ ही देर में पूरे क्षेत्र में फैल गई और उसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग तालाब के किनारे पहुंच गए। भीड़ बढ़ने की स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू कर मगरमच्छ को अपने कब्जे में लिया। वन अमले ने सुरक्षा के साथ मगरमच्छ को जाल से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मगरमच्छ को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर उसके स्वास्थ्य की जांच की जाएगी और बाद में उसे उपयुक्त प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाएगा। इस घटना के बाद क्षेत्र में मगरमच्छ को लेकर लोगों में काफी चर्चा रही।

error: Content is protected !!
Letest
तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार