बिलासपुर

बिलासपुर:- राजीव गांधी चौक के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को मारी टक्कर…. युवक की मौत,

उदय सिंह

बिलासपुर – सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे मौके पर युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जुगरू केंवट के रूप में हुई है, जो अपने भाई फागूराम केंवट के साथ रहता था।मिली जानकारी के अनुसार, फागूराम केंवट पेशे से पेंटर है जो सोमवार सुबह लगभग 10.45 बजे राजीव गांधी चौक में अपने छोटे भाई जुगरू केंवट जो मोटरसाइकिल क्रमांक CG10EG7994 में तिफरा से राजीव गांधी चौक आ रहा था उसका इंतजार कर रहा था, जैसे ही वह एसबीआर कॉलेज के सामने पहुंचा, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो क्रमांक CG10BA0937 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दिया। हादसे में जुगरू केंवट बाइक सहित सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने डायल 112 की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1)-BNS के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
कोटा:- रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली 13 वर्षीय अभय की जान, नाबालिग चालक पर उठे सवाल, सीआईएसएफ उपनिरीक्षक के सूने मकान में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के जेवर और 1 लाख नकदी समेत 3.67 लाख का मा... मरवाही लूट-मर्डर कांड के आरोपियों ने कबूली खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स चोरी, 6.80 लाख के सोना-चांदी के जे... बिलासपुर:- शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर बिलासपुर के व्यापारी से 14.67 लाख की ठगी, अपराध ... पचपेड़ी:- तेज रफ्तार बनी काल...मानिकचौरी में आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर मस्तूरी:-हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ग्रामीण....लापरवाही ने ली जान, शेड बनाने के दौरान लोहे की पाई... मल्हार: गांव में विवाद करने वाले 2 पक्षों के 7 लोगों पर पुलिस की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई...समझाईश के ... चितवन फार्म हाउस में जमीन खरीदने का सुनहरा मौका, चार दिन का मेगा ऑफर… प्लॉट बुक करिए और जीतिए स्विफ्... मोबाइल हैक कर खाते से 1.42 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी...गेमिंग वॉलेट में ट्रांसफर की रकम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त करने पहुंचे निगम कर्मी से गाली-गलौज... सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज