बिलासपुर

अंग्रेजी प्रीमियम शॉप में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार… चोरी के पैसों से की पार्टी,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना तारबाहर पुलिस ने अंग्रेजी प्रीमियम शॉप में चोरी करने वाले तीन आरोपियों को तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने चोरी की गई रकम से दोस्तों के साथ पार्टी की और नए मोबाइल भी खरीदे।घटना 22 अप्रैल 2025 की रात की है, जब अर्जुन बंजारे ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी अंग्रेजी प्रीमियम शॉप में अज्ञात चोरों ने टिन शेड और फॉल्स सीलिंग तोड़कर प्रवेश किया और दराज से 97,800 रुपये चुरा लिए। मामले में थाना तारबाहर पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी कृष्णचंद सिदार के नेतृत्व में टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और मुखबिर से मिली सूचना पर कार्यवाही की गई।पुलिस ने पुराने बस स्टैंड के पास से संजू बेरिया 20 वर्ष, धरपोंगा चतुरबेदानी 20 वर्ष और अजित कुमार राजवाड़े उर्फ गोलू 27 वर्ष को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि संजू बेरिया को अपनी गर्लफ्रेंड के लिए मोबाइल खरीदने के लिए पैसों की जरूरत थी, जिस पर तीनों ने मिलकर चोरी की योजना बनाई। शराब पीने के बाद संजू ने बाथरूम के रास्ते दुकान में प्रवेश कर रुपये चुराए। रकम को आपस में बांटकर पार्टी की गई और संजू ने मोबाइल खरीदा। पुलिस ने आरोपियों से चोरी के पैसों से खरीदा गया मोबाइल जब्त कर लिया है। तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
"बिल के बोझ तले थमा अंतिम सफर! आदिवासी महिला के शव को अस्पताल में रोके रखने के आरोप से मचा बवाल" रतनपुर: हाइटेंशन तार की चपेट में आया चरवाहा, बकरियों के लिए पत्ती तोड़ते समय दर्दनाक मौत "खाद माफिया के आगे बेबस किसान! बिलासपुर जिले में तिगुने दाम पर बिक रही खाद, मस्तूरी से रतनपुर तक काल... कोटा:- डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या... एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, पुलिस जुटी जांच में, सीपत:- क्या प्रेम प्रसंग बनी मौत की वजह? घर के पीछे बाड़ी में मिली युवक की लाश, गले पर निशान देख हत्... बिजली विभाग की घोर लापरवाही का खौफनाक अंजाम! झूलते तार से किसान की मौत, गांव में उबाल, कार्रवाई की म... बिलासपुर:- मिट्टी को आकार देते-देते बुझ गई जिंदगी... इलेक्ट्रिक चाक में करंट उतरने से कुम्हार की दर्... बिलासपुर सेंट्रल जेल में बड़ा हादसा: डबल मर्डर के सजायाफ्ता कैदी ने गैसीफायर भट्ठी में कूदकर दी जान,... फेसबुक पर दोस्ती, फिर करोड़ों के मुनाफे का झांसा... वकील से 47.60 लाख की साइबर ठगी, सरकंडा थाने में ... ट्रेन में ऐसे उड़ाते थे लाखों के जेवर... 'पेपर गैंग' के 6 शातिर चढ़े आरपीएफ-जीआरपी के हत्थे, 2.74 ला...