बिलासपुर

कार की छत पर स्टंटिंग करने वाले युवक गिरफ्तार…ट्रेफ़िक नियमों का उल्लंघन करने वालो पर हो रही सख्त कार्रवाई,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – देर रात शहर के प्रमुख स्थल अग्रसेन चौक में कार की छत पर बैठकर स्टंटिंग करने वाले तीन युवकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो और फोटो के आधार पर नागरिकों ने भी इसकी शिकायत की थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर यातायात पुलिस एवं सिविल लाइन थाना द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे के मार्गदर्शन में कार क्रमांक CG 10 BQ 0007 का पता लगाकर संबंधित वाहन चालक को नोटिस जारी किया गया। मोटर वाहन अधिनियम की धारा 189 एवं 119/177 के तहत कार्रवाई करते हुए चालक से 5300 रुपए समन शुल्क वसूला गया।

साथ ही, तीनों युवकों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 170/126 एवं 135 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उन्हें माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। स्टंटिंग के इस कृत्य को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने युवकों के माता-पिता को भी बुलाकर समझाइश दी कि वे अपने बच्चों पर उचित नियंत्रण रखें ताकि भविष्य में ऐसे खतरनाक कृत्य न हो सकें। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में स्टंटिंग करने वालों के खिलाफ और भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। शहर में शांति एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस आम जनता से सहयोग की अपील कर रही है।
इस कार्रवाई में थाना यातायात के अधिकारी-कर्मचारी एवं सिविल लाइन थाना प्रभारी सुमत साहू समेत अन्य थाना स्टाफ का सक्रिय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा...