जांजगीर चाँपा

अवैध रेत खनन पर ताबड़तोड़ कार्रवाई….महज 10 घन्टे में 87 वाहन जब्त…आखिर अब तक क्यो नही हो रही थी कार्रवाई?

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर नकेल कसते हुए जिला प्रशासन, पुलिस एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीमों ने मंगलवार को एक बड़ी छापेमार कार्रवाई की। 10 घंटे चली इस मुहिम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 87 वाहनों को अवैध रेत परिवहन करते हुए पकड़ने में सफलता मिली। कार्रवाई के दौरान 77 ट्रैक्टर, 9 हाईवा और 1 जेसीबी वाहन जप्त किए गए। साथ ही थाना जांजगीर क्षेत्रांतर्गत ग्राम भादा में 4200 घन मीटर अवैध रेत के भंडारण का भी खुलासा हुआ, जिस पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की गई है। जिले में इस व्यापक अभियान के लिए कुल 9 टीमें गठित की गई थीं, जिन्हें विभिन्न स्थलों पर तैनात किया गया। कोरबा, सक्ति, बलौदा बाजार और बिलासपुर की सीमाओं पर नाकेबंदी कर सघन जांच की गई। इस दौरान अवैध रेत परिवहन में लिप्त कई वाहनों को रंगेहाथ पकड़ा गया। इस संयुक्त कार्रवाई में राजस्व विभाग के SDM/तहसीलदार, नायब तहसीलदार, संबंधित थाना प्रभारियों और खनिज विभाग की टीमें शामिल थीं। सभी के समन्वित प्रयासों से यह कार्रवाई सफल रही। कार्यवाही छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 की धारा 71(5) और खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21(5) के अंतर्गत की जा रही है। इस महत्त्वपूर्ण कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के नेतृत्व में पुलिस, राजस्व और खनिज विभाग के अधिकारियों की भूमिका सराहनीय रही। अवैध रेत कारोबार पर यह कार्रवाई जिले में सख्त कानून व्यवस्था की दिशा में एक प्रभावी कदम मानी जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ...