जांजगीर चाँपा

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर छात्र छात्राओं शिक्षक, पालक सहित जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने मिलकर किया योगाभ्यास

विजय तिवारी

जांजगीर चांपा – ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्राथमिक/पूर्व माध्यमिक शाला सेमरिया विकास खंड बम्हनीडीह में प्रातः योग की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास किया।इस अवसर पर स्कूल के छात्र – छात्राओं,शिक्षक, पालक,जनप्रतिनिधियों व ग्रामीण जनता शामिल हुए।इस पर प्रधान पाठक उमेश कुमार दुबे व एकादशिया मांझी ने कहा कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है और मन की एकाग्रता बढ़ती है।मिडिल स्कूल प्रभारी प्रधानपाठक दुबे ने अपने संदेश में कहा है कि जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है स्वस्थ रहना योग मनुष्य की शारीरिक , मानसिक और आध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ाता है।

हम भी अपने जीवन में योग को जोड़े और रोग दूर भगाएं।योग सिर्फ कसरत नहीं है,बल्कि ये एक ऊर्जा के रूप में काम करता है।आप योग को अपनाकर पूरी उम्र सेहतमंद और बीमारियों से बचे रह सकते हैं।कोरोना काल में यह स्पष्ट हो गया है कि केवल धन संपदा ही महत्वपूर्ण नही है,बल्कि स्वस्थ तन और स्वस्थ मन दोनों की आवश्यकता होती है।इसलिए तंदुरूस्त रहने के लिए नियमित योग बहुत जरूरी है।योग हमारी प्राचीन परंपरा है।यदि हम सब नियमित रूप से योग करें तो तन भी स्वस्थ रहेगा और मन भी स्वस्थ रहेगा।जीवन में सकारात्मकता आएगी।इसलिए योग नियमित करें,इसका लाभ उठाएं।योग शिक्षक पितांबर प्रसाद कश्यप ने कहा कि हम लोग आज के समय में शारीरिक श्रम कम करते हैं जिसके कारण हम लोग रोग से ग्रस्त होते जा रहे हैं इससे

बचने के लिए योग प्रतिदिन अति आवश्यक है शाला प्रबंधन के अध्यक्ष राजू साहू,सरपंच प्रतिनिधि रामस्वरूप कश्यप ने कहा कि तन और मन दोनों स्वस्थ रहेंगे तो हम किसी भी विपरीत परिस्थिति का सामना कर सकेंगे।इस अवसर पर पितांबर कश्यप,टीकाराम गोपालन,कैलाश खूंटे, अनुपमा जांगड़े,कौशल यादव,कन्हाई कश्यप, गुलजार खांन व जय मां संतोषी स्व सहायता समूह के अध्यक्ष सदस्य सहित पंच गण भी उपस्थित रहे ।

error: Content is protected !!
Letest
संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट, हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर...