बिलासपुर

शराब तस्कर से मध्यप्रदेश की शराब बरामद…चकरभाठा पुलिस ने पकड़ी बड़ी खेप

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – एमपी से शराब लाकर छत्तीसगढ़ में खपाने वाले एक तस्कर को पकड़ने में चकरभाठा पुलिस को सफलता मिली है। आरोपी के पास से पुलिस ने अंग्रेजी गोवा शराब के 100 पाव यानि 18 लीटर शराब जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की मध्य प्रदेश की शराब बड़ी मात्रा में लेकर एक आरोपी चकरभाठा की ओर जा रहा है। जिसपर थाना चकरभाटा पुलिस टीम बनाकर मौके पर घेराबंदी कर एकेघर्वा थाना लार जिला देवरिया निवासी कप्तान सिंह को चकरभाठा परसदा मोड के पास पकड़ा गया है।

जिसके पास से पुलिस को मध्यप्रदेश में बनी हुई गोवा के 100 पाव शराब बरामद किया है। जिसको लेकर आरोपी के पास कोई भी वैध दस्तावेज नहीं थे। जिसपर चकरभाठा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के अंर्तगत कार्यवाही करते हुऐ गिरफ्तार किया गया है। वही मामले में जांच शुरू कर दी है। कार्यवाही में ए सीसी यू प्रभारी हरविंदर सिंह, थाना प्रभारी मनोज नायक, उप निरी प्रसाद सिन्हा, उप निरी अजय वारे, सउनी संजय यादव, प्रधान आरक्षक आतीश पारीक, प्रधान आरक्षक सिद्धार्थ पाण्डेय, आरक्षक हरीश यादव, अर्जुन जांगड़े का योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
फेसबुक पर दोस्ती, फिर करोड़ों के मुनाफे का झांसा... वकील से 47.60 लाख की साइबर ठगी, सरकंडा थाने में ... ट्रेन में ऐसे उड़ाते थे लाखों के जेवर... 'पेपर गैंग' के 6 शातिर चढ़े आरपीएफ-जीआरपी के हत्थे, 2.74 ला... VIDEO रतनपुर:- इंस्टाग्राम रील ने पहुंचाया सलाखों तक! अदरौली पकड़ने का वीडियो वायरल, साइबर ट्रेसिंग ... सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज कोटा की नई कार्यकारिणी घोषित, ठाकुर प्रेम सोमवंशी बने अध्यक्ष, समाज हित और... 20 महीने से न किराया, न ट्रक... 44 लाख बकाया, कारोबारी की शिकायत पर मामला दर्ज बिलासपुर:- राह चलते युवक को लिफ्ट देना पड़ा महंगा... कॉलेज जा रहे छात्र से मारपीट कर बाइक, मोबाइल और... रतनपुर :- घर में सो रही 9 साल की मासूम पर काल बनकर टूटा करैत, डसने से थम गई सांसे, चीख-पुकार के बीच ... बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार।