बिलासपुर

बिलासपुर:- हॉस्टल के बाहर छात्र पर जानलेवा हमला…. चाकू और डंडे से की गई मारपीट, मामला दर्ज

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना कोनी क्षेत्र अंतर्गत पटेल हॉस्टल के सामने बुधवार रात एक छात्र पर जानलेवा हमला किया गया। हमले में घायल छात्र को गंभीर हालत में सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में विकास, किशन, कल्ले और उनके अन्य साथियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी हर्ष कुमार यादव जो मनेन्द्रगढ़ का निवासी है और गुरुघासीदास यूनिवर्सिटी में बीए एलएलबी पढ़ाई कर रहा ने थाना कोनी में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 30 जुलाई की रात लगभग 9:10 बजे पटेल हॉस्टल के सामने यह घटना घटी। हर्ष के अनुसार, उनका मित्र सुरेश कुमार साहू, जो रिवर व्यू कॉलोनी में रहता है और खुद का गैरेज संचालित करता है, उनके हॉस्टल मिलने आया था। हॉस्टल से निकलते वक्त रास्ते में खड़े कुछ युवकों से उसका विवाद हो गया था। कुछ देर बाद, जब हर्ष और उसका साथी सिद्धार्थ सुरेश को गेट तक छोड़ने बाहर आए, तब आरोपियों ने सुरेश पर हमला कर दिया। विकास, किशन और कल्ले मोटरसाइकिल से पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए बेल्ट, डंडा और हॉकी से सुरेश की पिटाई की। इसके बाद विकास ने चाकू से हमला कर सुरेश को दाहिनी पसली और पीठ में गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने पत्थर से भी मारपीट की और फिर सुरेश की कार में तोड़फोड़ की। हमले में गंभीर रूप से घायल सुरेश को तत्काल सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 109-BNS, 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 324(4)-BNS और 351(3)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...