बिलासपुर

बाइक से सड़क पर गिरकर महिला की मौत..पानी की बोतल संभालने में बिगड़ा संतुलन,सिर में आई गंभीर चोट,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – धान की फसल घर लाने के लिए बेटे के साथ बाइक से खेत जा रही एक महिला की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। चलते वाहन में पानी की बोतल खिसकने पर उसे संभालने की कोशिश महिला के लिए जानलेवा साबित हुई। संतुलन बिगड़ने से वह चलती बाइक से नीचे गिर गई और सिर में गंभीर चोट लग गई। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए सिम्स लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, चेतन बाई निवासी ग्राम उमरिया, थाना सरगांव, अपने बेटे हेमप्रकाश के साथ गांव के ही खेत में कटी हुई धान की फसल लेने जा रही थी। खेत में धान की कटाई के बाद फसल को बांधकर घर लाने की तैयारी थी। इसी काम के सिलसिले में मां-बेटे बाइक से खेत की ओर निकले थे। बताया जा रहा है कि सफर के दौरान बाइक पर रखी पानी की बोतल अचानक एक तरफ खिसक गई। चलती बाइक पर ही चेतन बाई ने बोतल को संभालने का प्रयास किया। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़ी। अचानक हुए इस हादसे में महिला के सिर में गंभीर चोट आई। घटना के बाद बेटे हेमप्रकाश और आसपास मौजूद लोगों ने उसे संभाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। इसके बाद परिजन महिला को उपचार के लिए बिलासपुर स्थित सिम्स लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया। सिम्स में महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार थाना क्षेत्रों से उड़ाए वाहन जब्त, तीन लाख का माल बरामद बाइक से सड़क पर गिरकर महिला की मौत..पानी की बोतल संभालने में बिगड़ा संतुलन,सिर में आई गंभीर चोट, रतनपुर:- विधायक तुलेश्वर मरकाम की गाड़ी पर पथराव, जिस तरफ बैठे थे विधायक, उसी ओर का कांच चकनाचूर..पु... न्यायधानी में फिर चाकूबाजी: पुरानी रंजिश में युवक के गले पर चला चाकू, घायल सिम्स रेफर, हमलावर फरार बिलासपुर: सिम्स के सामने बाइक की ठोकर से भड़का विवाद...युवकों में जमकर मारपीट, 2 घायल बिलासपुर: ओवरब्रिज पर मौत बनकर खड़ा था हाइवा, पीछे से घुसी पिकअप, 22 वर्षीय चालक की मौके पर मौत, तीन... एनटीपीसी सीपत के 11.46 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने किया उद्घाटन और... एसीबी एक्शन: बैंक के 93.60 लाख रुपये गबन का छह साल पुराना मामला.. एसबीआई का तत्कालीन मुख्य प्रबंधक झ... मस्तूरी से लौटते वक्त मौत ने घेरा, एनएच-49 पर पिकअप की टक्कर से फोटोग्राफर युवक की दर्दनाक मौत, साथी... सीपत में खूनी हमला! जीजा पर साले ने हथौड़े और ब्लेड से किया जानलेवा वार, पुलिस जुटी जांच में