रायगढ़

छोटी बहन ने खलबट्टे की कुटनी से वार कर बड़ी बहन को उतारा मौत के घाट….पुलिस जांच में यह वजह आई सामने

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – घर में उपजे विवाद के बाद छोटी बहन ने अपनी ही बड़ी बहन के ऊपर लोहे की कुटनी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला कोतरारोड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पतरापाली का है। जहा 25 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली कि महतो परिवार की 22 वर्षीय बड़ी बेटी रंजीता महतो मृत अवस्था में अपने कमरे में पड़ी है। जिसपर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू कि जहा पुलिस को पता चला कि मृतिका रंजीता महतो और उसकी छोटी बहन नेहा कुमारी महतो के बीच नही बनती अकसर दोनो के बीच घरेलू बातों को लेकर विवाद होता रहा है। इसी तरह 24 अप्रैल की रात्रि भी खाना नहीं बनाने को लेकर दोनों में झगड़ा विवाद हुआ था और जब सभी अपने-अपने कमरे में सोए थे। तब खाना नहीं बनाने के गुस्से में रंजीता की हत्या के लिए घर में रखे लोहे के खलबट्टे के कुटनी लेकर नेहा कुमारी महतो उसके कमरे पहुंची और उसके सिर के बाई तरफ मार कर उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद खून लगे कपड़े को घर में छुपा दी और कुटनी में लगे खून को पानी से साफ कर दी थी। इधर पुलिस ने आरोपी बहन को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त लोहे के कुटनी को जब्त कर युवती को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपिया की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक राकेश मिश्रा, उप निरीक्षक जे. एक्का, सहायक उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, प्रधान आरक्षक करुणेश राय, आरक्षक चंद्रेश पाण्डेय, टिकेश्वर यादव, डॉग मास्टर विरेन्द्र अनंत, पुलिस डॉग रूबी तथा हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही है ।

error: Content is protected !!
Letest
न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर हैवानियत की हद....नाबालिग से दुष्कर्म...फिर गर्भपात कराकर पिता संग दी जान से मारने की धमकी..बाप- बेट... तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.. ढोल-ताशों के साथ बांटी झालमुड़ी तखतपुर : गंदगी फैलाने के आरोप में बवाल... हरियाणा से आए हार्वेस्टर संचालकों पर हमला, रॉड-डंडों से बे... सुलह कराने गए युवक की हत्या...मोपका चौक हत्याकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार माँ महामाया मंदिर में 150 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न, नि:शुल्क आयोजन बना आस्था का केंद्र बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था...