बिलासपुर

VIDEO:-फिर एक ही ट्रेक पर 3 रेल गाड़ियां… मंजर देख सहमे यात्री, ऑटो सिग्नलिंग सिस्टम कटघरे में? रेलवे ने कहा सामान्य प्रक्रिया!

रमेश राजपूत

बिलासपुर – रेल मंडल बिलासपुर अंतर्गत दो दिनों पहले बड़ा ट्रेन हादसा हुआ था जिसमें मालगाड़ी से मेमू पैसेंजर ट्रेन जा टकराई थी, हादसे में 12 लोगों की मौत और 20 से अधिक यात्री घायल हो गए थे, अभी इस हादसे के सदमे से लोग उबरे भी नही थे कि एक बार फिर ऑटो सिग्नलिंग सिस्टम की वजह से एक ही ट्रेक पर 3 रेल गाड़ियों का मामला सामने आया है, जिसमें 2 मालगाड़ीयो के बीच एक पैसेंजर ट्रेन थी, घटना कोटमीसोनार और जयरामनगर के बीच की है, जहाँ गुरुवार सुबह पैसेंजर मेमू ट्रेन के रुकते ही यात्रियों ने बाहर झांक कर देखा तो नजारा कुछ ऐसा था कि सभी सहम गए

पैसेंजर ट्रेन के सामने भी एक मालगाड़ी थी और पीछे भी, तीनों ट्रेनें एक ही ट्रेक पर फिर यात्रियों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया और कुछ यात्री ट्रेन से उतरकर दूर खड़े हो गए, जिसके बाद कंट्रोल रूम को सूचना दी गई और मालगाड़ियों को दूसरे ट्रेक में रवाना किया गया। इस घटना से एक बार फिर हड़कंप मच गया है हालांकि घटना की आधिकारिक पुष्टि नही हुई है, लेकिन वायरल वीडियो और फोटो पूरी स्थिति बयां कर रही है।

रेलवे ने कहा ऑटो सिग्नलिंग प्रणाली सामान्य..

घटना को लेकर खबर सामने आते ही रेलवे ने यह कहा कि ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली सामान्य परिचालन है। इस प्रणाली में प्रत्येक किलोमीटर की दूरी पर सिग्नल लगाए जाते हैं, जिसमें हर सिग्नल के बाद दूसरी ट्रेन चल सकती है । मालगाड़ी और यात्री गाड़ियों के लिए अलग – अलग ट्रैक नहीं होती है, दोनों एक ही ट्रैक पर चलती है और एक दूसरे के पीछे चलाई जाती है । रेलवे की ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली एक सुरक्षित कार्यप्रणाली है, और इस रेलखंड में 2023 से लागू है ।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ...