बिलासपुर

स्वदेशी मेला बिलासपुर का भूमि पूजन संपन्न…साइंस कॉलेज मैदान में 14 से 20 नवंबर तक होगा आयोजन,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – आगामी 14 से 20 नवंबर तक साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित होने वाले स्वदेशी मेला बिलासपुर का भूमि पूजन शुक्रवार, 7 नवंबर को विधिवत रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नगर विधायक एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल तथा महापौर पूजा विधानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। विगत 20 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहा स्वदेशी मेला अब भव्य और विशाल स्वरूप ले चुका है तथा लोगों में अत्यंत लोकप्रिय बन गया है। यह मेला क्षेत्रीय संस्कृति, लोक कला, कलाकारों और स्वदेशी उत्पादों के प्रचार-प्रसार का प्रमुख मंच बन गया है। संभागीय संयोजक डॉ. सुशील श्रीवास्तव ने बताया कि इस वर्ष मेले में 300 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे, साथ ही झूले और स्वादिष्ट व्यंजनों की व्यवस्था भी दर्शकों के मनोरंजन हेतु की गई है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी जागरण मंच देश को आर्थिक रूप से सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के उद्देश्य से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने एवं विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार का संदेश दे रहा है, और यह मेला उसी प्रयास की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। भूमि पूजन कार्यक्रम में मेला संयोजक गुलशन ऋषि, प्रवीण झा, कमल सोनी, डॉ. प्रफुल्ल शर्मा, अरुणा दीक्षित, डॉ. देवेंद्र कौशिक, डॉ. नीता श्रीवास्तव, भृगु अवस्थी, नारायण गोस्वामी, दीप्ति बाजपेयी, धीरेन्द्र केसरवानी, सुमन द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
सही दवा-शुद्ध आहार अभियान में सख्ती... 15 दवा दुकानों पर छापा, गड़बड़ियों पर नोटिस जारी पुलिस दफ्तर में जहर पीकर बनाया दबाव... युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म....आरोपी गिरफ्तार बांधा तालाब को बार-बार फोड़ने का आरोप...जल संकट से जूझ रहा ग्राम चौहा, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची शि... सड़क निर्माण में मनमानी या भ्रष्टाचार ?... मस्तूरी जनपद क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की सड़क गुणवत्त... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी से लापता छात्र नागपुर में मिला...ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में भागा था हॉस्टल स... बिलासपुर : अमरकंटक एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत... सिरगिट्टी रेलवे ब्रिज के पास हुआ हादसा VIDEO बिलासपुर:- यातायात नियमों को मुंह चिढ़ाते "लैला मजनूं"….नियमों को खुलेआम दे रहे चुनौती, युवाओं... तेज रफ्तार कार का कहर...भारतमाला सड़क पर बाइक सवार युवक की मौत, चालक फरार… मस्तूरी में दर्दनाक हादसा सीपत: बारात में खूनी झड़प…डांस के दौरान युवक पर धारदार हथियार से हमला, कई घायल,