बिलासपुर

सिम्स में डेड बॉडी के नाम पर परिजनों से अवैध वसूली का मामला…वायरल वीडियो में दिखी मानवीय संवेदनाओं की हत्या,

उदय सिंह

बिलासपुर – सूबे के सबसे बड़े शासकीय हॉस्पिटल में मानवता को शर्मशार करने का एक मामला प्रकाश में आया है। जहां परिजनों को पीएम कराने के नाम पर रिश्वत की मांग की गई है। जिससे व्यथित परिजन का विडियो वायरल हो रहा है। विडियो मे ताज्जुब की बात यह है की इस पूरे मामले में सेवा के लिए समर्पित खाकी धारी यानी सिम्स के चौकी प्रभारी ढोला राम मरकाम शामिल दिखे। जिसके सामने मृतक के परिजन हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते नजर आए। परिजनों का आरोप है। कि सिम्स मरच्यूरी के सफाई कर्मी राकेश मौर्या द्वारा भी परिजनों से पैसों कि मांग की गई।

इधर इनसे परेशान मृतक के बेटे का विडियो वायरल हो रहा है। जिसने सिम्स में मुर्दों से भी पैसा वसूलने के चल रहे, अमानवीय खेल की पोल खोल दी है। मिली जानकारी के अनुसार कोटा ब्लॉक के ग्राम रिंगरीगा निवासी 64 वर्षीय गणेश सिंह सरटीया 30 अक्टूबर को स्कूटी से कही जा रहे थे। तभी गाय के अचानक सामने आ जाने से स्कूटी और गाय के बीच में भिड़ंत हो गया। जिससे घायल अवस्था में गणेश सिंह सरटीया को सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। करीब 6 दिनों के सघन उपचार के बाद भी गणेश सिंह सरटीया के स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ। वही 7 नवंबर को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। फिर क्या एक्सीडेंट के बाद इलाज के दौरान मौत के वजह से गणेश सिंह सरटीया की डेड बॉडी को पीएम के लिए शनिवार को सिम्स के मरच्यूरी में भेजा गया।

जिसके बाद डेड बॉडी के बदले पैसे वसूलने का खेल शुरू हुआ। परिजनों का आरोप है। कि पहले पंचनामा के लिए चौकी प्रभारी ढोला राम मरकाम ने कई बहाने बनाया। उसके बाद अपने काम को करने के ऐवज में खाकी के रखवाले ने अपनी मानवता को मार कर मजबूर मृतक के बेटे से 500 रुपए की मांग की। वही मानवता तो दूर सिम्स के शव गृह में काम करने वाले राकेश मौर्या ने भी अपनी जमीर का सौदा कर परिजन से 300 रुपए की मांग की। हालातों से मजबूर मृतक के बेटे भारत सिंह ने अपने गांव में पैसे के लिए लोगो से मिन्नते करते रहे तो कभी सिम्स के स्टाफ और चौकी प्रभारी से अपने पिता कि डेड बॉडी को देने गुहार लगाते रहे।

उनकी इस बेबसी को कैमरे में कैद कर लिया गया। जिससे सिम्स हॉस्पिटल प्रबंधन के नाक के नीचे मुर्दों के नाम पर वसूली के चल रहे खेल का जीता जागता खुलासा हुआ है। वही मामले में मीडिया को भनक लगने के अंदेशे के चलते मृतक की डेड बॉडी को उनके परिजनों को सौप दी गई। अब देखना होगा कि न्यायधानी में मानवता की हत्या करने वाले खाकीधारी और सफाई कर्मी के खिलाफ क्या कार्यवाही होती है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ...