बिलासपुर

बिलासपुर:- एक और प्रधान पाठक सस्पेंड….स्कूली बच्चों से रेत, गिट्टी सीमेंट से बनवा रहे से ढलाई के लिए मसाला,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – शासकीय स्कूल के बच्चो को श्रमिक की तरह काम कराने वाले प्रधान पाठक को सयुक्त संचालक ने निलंबित कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला तखतपुर ब्लॉक के अंर्तगत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खपरी का है। जहा 19 अक्टूबर 2025 को आकस्मिक निरीक्षण के लिए तखतपुर के बीईओ पहुंचे थे। इसी दौरान स्कूल में पढ़ाई के समय में प्रधान पाठक परदेशी लाल पटेल द्वारा कक्षा सातवी और आठवीं के बच्चों से फर्श की ढलाई के लिए गिट्टी, रेत और सीमेंट का मसाला बनवाया जा रहा था।

बच्चो से इस तरह श्रम कराना शासन के नियमो के खिलाफ है। तो वही इस तरह का कृत्य कानूनी तौर पर भी कार्यवाही के श्रेणी में आता है। जिम्मेदार पद में होने के बावजूद प्रधान पाठक परदेशी लाल पटेल की इस मनमानी को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे ने सयुक्त संचालक को शिक्षक के खिलाफ कार्यवाही के लिए 30 अक्तूबर को प्रतिवेदन प्रस्तुत किया था। जिसके बाद सोमवार को सयुक्त संचालक आरपी आदित्य द्वारा प्रधान पाठक परदेशी लाल पटेल को निलंबित कर तखतपुर बीईओ दफ्तर नियत किया है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ...