बिलासपुर

एटीएम और ऑनलाइन के माध्यम से ठगी के दो मामलों में 1.84 लाख की धोखाधड़ी… सरकंडा थाना क्षेत्र में दो शहरवासी बने साइबर ठगी के शिकार

उदय सिंह

बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है। दोनों घटनाओं में ठगों ने लोगों को एटीएम कार्ड और मोबाइल के जरिए बड़ी रकम उड़ा ली। पहला मामला सरकंडा निवासी सेवक राम कौशल का है, जो वर्ष 2021 में शिक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 12 नवंबर की रात करीब 8.30 बजे वे नंदेश्वर मंदिर के सामने स्थित एसबीआई एटीएम से 4000 रुपये निकालने गए थे। इस दौरान एक अज्ञात युवक ने बातचीत में उलझाकर उनका एटीएम कार्ड बदल लिया और पिन नंबर देख लिया। बाद में ठग ने उनके खाते से तीन किस्तों में 36,000 रुपये नकद निकासी तथा 49,500 और 25,500 रुपये की ऑनलाइन खरीदारी कर कुल 1.11 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। दूसरा मामला जोगेन्द्र सिंह चावला, निवासी राजकिशोर नगर केशर-17 का है। उन्होंने बताया कि 12 नवंबर को शाम लगभग 5.30 बजे उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर खुद को एचडीएफसी बैंक का अधिकारी बताया और क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा दिया। बातचीत के दौरान आरोपी ने उनका मोबाइल हैक कर लिया और 11 ट्रांजेक्शन में 73,743 रुपये तथा डेबिट कार्ड से 3,300 रुपये की ठगी कर ली।दोनों मामलों में पुलिस ने धारा 318(4)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ...