बिलासपुर

VIDEO:- न्यायधानी में घरेलू गैस की कालाबाजारी… सीलबंद सिलेंडर से निकाला जा रहा गैस, डिलीवरी के दौरान चल रहा गोरख धंधा, देखिए पूरा सच..

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – अगर आपका रसोई गैस का सिलेंडर सामान्य उपयोग के बावजूद वक्त से पहले खत्म हो रहा है, तो खबर आपके लिए ही है। खबरदार हो जाइए,हो सकता है कि रसोई गैस एजेंसी और उनके होम डिलीवरी बॉय आपको रसोई गैस सिलेंडर सीलबंद होने के बावजूद चूना लगा रहे हों और आपको इसकी भनक तक नहीं लग पा रही हाे, ऐसा ही एक ताजा मामला न्यायधानी के करबला रोड स्थित बंगला गैस एजेंसी का सामने आया है। जहां से घरों तक पहुँचाए जाने वाले सीलबंद सिलेंडर में लगभग दो से तीन किलो कम गैस पाई गई। एलपीजी सिलेंडर की ऊँची कीमतों का फायदा उठाकर, एलपीजी वितरक सिलेंडर में गैस की मात्रा कम करके ग्राहकों को ठग रहे हैं। उपभोक्ताओ से मिली जानकारी के अनुसार राजकिशोर नगर के एक उपभोक्ता ने सालो से चले आ रहे इस षडयंत्र का भंडा फोड़ किया है। दरअसल राजकिशोर निवासी उपभोक्ता ने काफी दिनों से नोटिस किया की करबला रोड स्थित बंगला गैस एजेंसी के माध्यम जो गैस सिलेंडर उनके घर तक पहुंच रहा है। वह आम महीनो की तरह काफी कम दिनों में ही खत्म हो जा रहा है। जब ऐसा कई महीनो तक हुआ तो उन्होंने गैस की कमी की आशंका हुई। इस बीच उन्होंने राजकिशोर नगर में बंगला गैस एजेंसी के डिलीवरी बॉय के पास रखे ऑटो में स्थित सिलेंडर की जांच की। जांच का परिणाम देख ग्राहक के पैरो तले जमीन खिसक गई।

क्योंकि एचपी गैस एजेंसी से संबद्धता रखने वाले करबला रोड स्थित बंगला गैस एजेंसी के गोदाम से निकले सील पैक सिलेंडरों में 2 से 3 किलो तक गैस की मात्रा कम नजर आई। जिसका वीडियो उन्होंने बना लिया। आसपास के लोगो को इसकी भनक लगी तो उन्होंने बंगला गैस एजेंसी के डिलीवरी बॉय से पूछताछ की। तब डिलीवरी बॉय सूर्या बिसनोई ने बताया कि उनके गाड़ी में कुल 7 सील पैक सिलेंडर है। जिसमे तैय मानक से कम गैस भरी हुई है। इस पूरे घटना क्रम का विडियो जागरूक ग्राहक ने बना लिया। इधर इसकी शिकायत उन्होंने बंगला गैस एजेंसी से की। जिन्होने ग्राहक को मनगढ़ंत कहानी सुनाकर चलता कर दिया। वही इस पूरे मामले में ग्राहक ने जिला कलेक्टर और खाद्य अधिकारी को इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई है। ताकि इस गंभीर मामले में उचित जांच के बाद दोषियों पर कड़ी कार्यवाही हो सके।

ग्राहकों की जेब पर सेंध लगाने वाले कालाबाजारियो , पर कार्यवाही की दरकार,, खाद्य विभाग के अफसर जांच का झुनझुना लगे बजाने…

एक तरफ जहां दिन-प्रतिदिन घरेलू गैस महंगी होती चली जा रही है। लेकिन न्यायधानी में घरेलू गैस के सिलेंडरों में तीन से चार किलो तक गैस कम होने से उसी वजन की गैस 950 रुपये की बजाय 1250 के करीब कीमत पर उपभोक्ता के घर पहुंच पा रही है। इस पूरे मामले में घरेलू गैस उपभोक्ता के खुलासे के बाद भी खाद्य विभाग की प्रतिक्रिया समझ से परे। मामले कि जानकारी जब खाद्य अधिकारी अमृत कुजूर को दी गई तो जांच के बाद मामले में कार्यवाही की बात उन्होंने की। विडंबना है कि जिस काला बाजारी के गोरख धंधे का खुलासा जिला प्रशासन को करनी चाहिए उसे कॉमन मैन यानि आम आदमी ने किया। इसके बाद भी मामले में खाद्य विभाग की सुस्त प्रतिक्रिया समझ से परे है।

सरगने का प्रशासन को ठेंगा,, एजेंसी को पाक साफ साबित करने चालाकी हो गई शुरू,, सच की तह तक क्या पहुंच सकेगा प्रशासनिक अमला…

विश्वसनीय सूत्रों की माने तो इस गिरोह की सबसे बड़ी चालाकी यह है कि गिरोह के प्रमुख सदस्य रोजाना ठिकाना बदल देते है। कभी सरकंडा के अशोक नगर, तो कभी उर्जा पार्क के पीछे काला बाजारी के गोरख धंधे को अंजाम देते है। बताया जा रहा है। कि रोज 15 से 17 ऑटो गैस सिलेंडरों से भरे हुए इस अवैध ठिकाने पर पहुंचते हैं। एक ही जगह लगातार रहने पर पकड़े जाने के डर से गिरोह रोज अपना स्थान बदलता रहता है। सूत्रों के अनुसार, रोजाना 100 से 150 सिलेंडरों से गैस निकालकर खुले बाजार में बेची जा रही है। वही विडियो बनने की जानकारी मिलने के बाद बंगला गैस एजेंसी में विगत तीन सालो से सिलेंडर की सप्लाई करने वाला सूर्या बिसनोई अचानक गायब हो गया है। ताकि सालो से चल रहे काला बाजारी का खुलासा होने पर अपना बचाव कर सके। यही नहीं जब मीडिया ने बंगला गैस एजेंसी से संपर्क करने की कोशिश की तो उन्होंने एजेंसी में नही होने की बात कहते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया। ऐसे में जिला प्रशासन अब सच तक कब पहुंच सकेगा..? इसपर प्रश्न चिन्ह बना हुआ है!

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार। पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार मस्तूरी:- नौकरी दिलाने के नाम पर प्रताड़ना...युवक की आत्महत्या मामले में मामा-मामी गिरफ्तार फर्जी बिल विवाद पर टेंट हाउस संचालक का पलटवार: "67 हजार का ही बिल दिया, आरोप पूरी तरह झूठे", निष्पक्... मस्तूरी: नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेकर प्रताड़ित किया, युवक ने दी जान.. मामा-मामी पर आत्महत्या के ... इमरजेंसी कॉल का बहाना, फिर झपटमारी... कोटा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे 6 शातिर आरोपी बिलासपुर:- करेले के ढेर से निकला मौत का फन! बाजार में खरीदारी कर रहे युवक को कोबरा ने डसा, मची अफरा-...