बिलासपुर

वर्ल्ड डायबिटीज डे पर अपोलो हॉस्पिटल का विशेष प्रयास… जागरूकता दौड़ का किया गया आयोजन,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – विश्व मधुमेह दिवस पर अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर द्वारा #WALKATHONE 3.0 चलो चले मधुमेह से लड़ें का आयोजन किया गया, बिलासपुर की इस सबसे बड़ी स्वास्थ्य रैली का आयोजन विश्व मधुमेह दिवस 2025 के अवसर पर किया गया। उक्त जागरूकता रैली में मुख्य अतिथि के रूप में शहर विधायक अमर अग्रवाल पहुंचे थे। जिन्होने रैली को झण्डी दिखाकर स्वास्थ्य रैली को रवाना किया गया। अपोलो प्रबंधन के अनुसार इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मधुमेह के प्रति जागरूकता बढ़ाना, स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा प्रारंभिक पहचान एवं रोकथाम के महत्व को जोर देना था।

आपको बता से को उक्त स्वास्थ्य रैली की शुरुवात अपोलो सिटी सेंटर से हुई। जिसमे चिकित्सकों, मरीजों के परिजन, शहर के विभिन्न समाजों के अध्यक्ष, विभिन्न व्यवसायी संगठन, अपोलो नर्सिंग कॉलेज सहित ब्रह्मकुमारिस फाउंडेशन का संयुक्त रूप से भागीदारी रही। कार्यक्रम के दौरान अपोलो अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक और मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ. कल्पना दास ने बताया की हमें तीन सफ़ेद वस्तुओं को नजरअंदाज करना चाहिए जो की शुगर, नमक एवं मैदा प्रमुख है।

इस अवसर पर अपोलो के सी.ई.ओ. अभय कुमार गुप्ता ने नियमित स्वास्थ्य परिक्षण कराने पर जोर दिया एवं मधुमेह को एक लाइफ स्टाइल बीमारी बताया। इस बीच शहर के विधायक अमर अग्रवाल जी ने अपोलो द्वारा आयोजित इस स्वास्थ्य रैली को सराहनीय बताया है। कार्यक्रम के दौरान अपोलो अस्पताल के वरिष्ट चिकित्सकों ने बताया की मधुमेह आज देश में सबसे अधिक तेजी से बढ़ने वाली स्वास्थ्य चुनौतियों में से एक है। उन्होंने बताया कि नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, समय पर स्क्रीनिंग और तनाव नियंत्रण से मधुमेह के जोखिमो को काफी हद तक कम किया जा सकता है ।

इस अवसर पर छग. महिला आयोग की अध्यक्ष एवं रायपुर की भूतपूर्व महापौर डॉ. किरणमयी नायक भी उपस्थित रही एवं उन्होंने अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर द्वारा आयोजित इस स्वास्थ्य रैली को एतिहासिक बताया एवं नियमित स्वास्थ्य परिक्षण की सलाह दी। अपोलो के सी.ओ.ओ. अभय गुप्ता ने रैली में सभी समाजों, सामाजिक एवं व्यवसायिक संगठनों की सक्रीय सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ...