बिलासपुर

बिलासपुर: महमंद तालाब में डूबे दो स्कूली छात्रों के शव बरामद, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

उदय सिंह

बिलासपुर– तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत महमंद स्थित लाल गड्ढा तालाब में नहाने गए चार स्कूली छात्रों में से दो की डूबने से मौत हो गई। दोनों छात्रों के शव शनिवार देर शाम SDRF की टीम द्वारा बरामद कर लिए गए है। घटना शनिवार दोपहर लगभग दो बजे की है।

मिली जानकारी के अनुसार चार छात्र जो बिलासपुर के भारत माता स्कूल व रेलवे स्कूल में 11वीं और 12वीं कक्षा में अध्ययनरत थे।नहाने के लिए ग्राम महामंद स्थित लाल गड्ढा नामक तालाब पहुँचे थे। नहाने के दौरान अचानक वे गहरे पानी में चले गए, जिससे चारों छात्र डूबने लगे। घटना की सूचना मिलते ही पास में मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल रेस्क्यू शुरू किया।

ग्रामीणों की तत्परता से प्रियांशु सिंह (16 वर्ष), निवासी शिव विहार और एम. उदय किरण (16 वर्ष), निवासी अन्नपूर्णा कॉलोनी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं, टी. पवन (18 वर्ष) और पी. साईं राजेश (17 वर्ष), दोनों निवासी अन्नपूर्णा कॉलोनी, गहरे पानी में लापता हो गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुँची और तालाब की गहराई में सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

लगभग चार घंटे चले कठिन रेस्क्यू अभियान के बाद SDRF टीम ने पहले टी. पवन और उसके बाद पी. साईं राजेश के शव को तालाब से बाहर निकाला। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं घटना के संबंध में पुलिस ने आगे की जाँच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
रात में घर से निकला 19 साल का युवक... फिर लाठी-डंडों से बरसी मौत, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर- मस्तूरी के बीच दर्रीघाट में अज्ञात लुटेरों का आतंक.. बाइक सवार युवक को रोककर पीटा और 4 हजा... सर्पदंश के मामले में फिर झाड़फूंक का अंधविश्वास बना मौत की वजह...महिला ने तोड़ा दम ओडिशा से बिलासपुर तक गांजे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! मस्तूरी जयरामनगर में 13 किलो गांजे के साथ एक महिल... महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार... तीसरा आरोपी फरार देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों... बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश...