बिलासपुर

तोरवा पावर हाउस चौक पर तेज रफ्तार हाईवा ने छीनी एक और जान…. हाईवा की चपेट में आए स्कूटी चालक युवक की हुई दर्दनाक मौत,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तोरवा क्षेत्र के पावर हाउस चौक के पास रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से स्कूटी सवार 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तोरवा पुलिस के अनुसार देवरीडीह (देवरीखुर्द) निवासी राधेश्याम सिदार पिता मनसा राम सिदार रविवार की शाम 6,45 के आसपास किसी काम से स्कूटी क्रमांक CG 10 NB 7708 में पावर हाउस चौक पहुंचे थे।

तभी लाल खदान की तरफ तेज रफ्तार से आ रहे हाईवा क्रमांक CG 10 BP 9348 के ड्राइवर ने उन्हें सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही राधेश्याम सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही तोरवा पेट्रोलिंग की टीम मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की, लेकिन गंभीर चोटों के कारण राधेश्याम ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मरच्यूरी भेज दिया है। वहीं सोमवार को परिजन की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। हादसे के बाद हाईवा चालक गिरफ्तार कर घटनाकारित हाइवा को जब्त कर लिया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पावर हाउस चौक लंबे समय से ब्लैक स्पॉट बना हुआ है।

यहां भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने प्रशासन से इस चौराहे पर यातायात नियंत्रण के सख्त उपाय और स्पीड कंट्रोल की मांग की है। यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा के साथ साथ शहरी क्षेत्र में भारी वाहनो की आवा जाही के तय समय सीमा की पोल खोलती नजर आ रही है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ...