रायगढ़

छत्तीसगढ़ में फैलती अवैध अफीम खेती से बढ़ी चिंता…अब 5 वीं जगह मिली खेती, रायगढ़ के लैलूंगा में बड़ा खुलासा

रमेश राजपूत

रायगढ़ – जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नवीन घाटगांव में अवैध रूप से पोस्ता (अफीम) की खेती का मामला सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। यह प्रदेश में इस तरह की सामने आई पांचवीं घटना बताई जा रही है, जिससे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और भी बढ़ गई है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि गांव में 2 डिसमिल भूमि पर अवैध पोस्ता की खेती की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई की। इस दौरान एसडीएम, तहसीलदार और कृषि विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और खेत का निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि जमीन पर पोस्ता के पौधे लहलहा रहे थे, जिसे देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। इसके बाद टीम ने विधिवत कार्रवाई करते हुए पूरी अवैध फसल को नष्ट कर दिया। पौधों को उखाड़कर जप्त किया गया ताकि इसका कोई दुरुपयोग न हो सके। मौके से पुलिस ने दो आरोपियों साधराम नागवंशी 60 वर्ष और अभिमन्यु नागवंशी 20 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम नवीन घाटगांव को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। अधिकारियों के अनुसार, यह जांच का विषय है कि इस अवैध खेती के पीछे किसका नेटवर्क सक्रिय है, बीज कहां से लाए गए और इसका अंतिम उद्देश्य क्या था। प्रदेश में लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या ग्रामीण इलाकों में नशे के अवैध कारोबार की जड़ें तेजी से फैल रही हैं? प्रशासन ने अब इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और इस तरह की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। यह घटना न केवल कानून व्यवस्था बल्कि समाज के लिए भी एक गंभीर चेतावनी है, जिसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।

error: Content is protected !!
Letest
पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार मस्तूरी:- नौकरी दिलाने के नाम पर प्रताड़ना...युवक की आत्महत्या मामले में मामा-मामी गिरफ्तार फर्जी बिल विवाद पर टेंट हाउस संचालक का पलटवार: "67 हजार का ही बिल दिया, आरोप पूरी तरह झूठे", निष्पक्... मस्तूरी: नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेकर प्रताड़ित किया, युवक ने दी जान.. मामा-मामी पर आत्महत्या के ... इमरजेंसी कॉल का बहाना, फिर झपटमारी... कोटा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे 6 शातिर आरोपी बिलासपुर:- करेले के ढेर से निकला मौत का फन! बाजार में खरीदारी कर रहे युवक को कोबरा ने डसा, मची अफरा-... मस्तूरी में आबकारी विभाग की नाकामी? गांव-गांव सक्रिय शराब कोचिए, खुलेआम बिक रही कच्ची महुआ और देशी श... अरपा में तैरती मिली संदिग्ध लाश... समृद्धि विहार के पास मचा हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस मल्हार नगर पंचायत को 25 लाख की सौगात, विधायक दिलीप लहरिया के प्रयासों से बनेंगे तीन सामुदायिक भवन