जांजगीर चाँपा

बाइक सवारों से लूटपाट करने वाला 1 आरोपी गिरफ्तार..दूसरे की सरगर्मी से तलाश जारी,

उदय सिंह

जांजगीर-चांपा – जिले में थाना मुलमुला पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए लूट की एक गंभीर वारदात का त्वरित खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की है। थाना मुलमुला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोसा मेन रोड पर हुई लूट की घटना में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 9 जनवरी 2026 की रात्रि करीब 8.30 बजे ग्राम खपरी निवासी वीरू कुर्रे अपने चचेरे भाई संतकुमार कुर्रे के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम कोसा में नवल सिंह के घर के पास मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने गाली-गलौच करते हुए मारपीट की और पीड़ितों से 3500 नगद तथा दो मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। घटना की रिपोर्ट पर थाना मुलमुला में अपराध क्रमांक 26/2026 धारा 126(2), 309(4), 296, 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम कोसा निवासी विकास भंडारी उर्फ चकरी उम्र 20 वर्ष को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर 500 नगद तथा ओप्पो व सैमसंग कंपनी के दो मोबाइल फोन जप्त किए गए। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। घटना में शामिल अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा लगातार की जा रही है। इस कार्रवाई में निरीक्षक पारस पटेल थाना प्रभारी मुलमुला, एएसआई प्रमोद महार, फुलेश्वर सिदार, प्रधान आरक्षक सितेश यादव एवं आरक्षक अनिल अजगल्ले का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा... रतनपुर में युवक पर जानलेवा हमला! सिर में गंभीर चोट, रायपुर रेफर, परिजनों ने एसपी से लगाई कड़ी कार्रवा... एचपी लोडर की चपेट में आया युवक हुई मौत... सिलपहरी के अग्रवाल स्ट्रक्चर कारखाने में हादसे से मचा हड़क... बिलासपुर:- दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या का रूप देने फंदे पर लटकाया शव पति, दे... ‘हार्ट इन मोशन’ में गूंजा स्वस्थ दिल का संदेश, कलेक्टर-एसएसपी ने कहा—तनाव नहीं, मुस्कान को बनाएं जीव... फदहाखार हत्याकांड: पुरानी रंजिश बनी खूनी वारदात की वजह, ‘कल्लू टाइगर’ समेत दो आरोपी गिरफ्तार जिले के 10 पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...नए स्थानों में किये गए तैनात, देखिए लिस्ट