बिलासपुर

रकम दोगुनी करने का झांसा: 6.05 लाख की ठगी…दो आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

उदय सिंह

बिलासपुर – थाना सिविल लाइन क्षेत्र में रकम दोगुनी करने का लालच देकर ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत पर झमिया यादव और चेतन पटेल, दोनों निवासी जिला कबीरधाम कवर्धा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी अनिल कुमार पाण्डेय 48 वर्ष निवासी जांजगीर-चांपा ने शिकायत देकर बताया कि लगभग एक वर्ष पूर्व जांजगीर में एक कार्यक्रम के दौरान उसकी मुलाकात आरोपियों से हुई थी। उस समय दोनों ने खुद को फॉरेक्स ट्रेडिंग कंपनी से जुड़ा बताते हुए कहा कि उनकी मार्केट में मजबूत पकड़ है और निवेश करने पर एक वर्ष के भीतर रकम दोगुनी कर देंगे। लगातार फोन कर भरोसा दिलाने के बाद 6 अगस्त को दोनों ने बिलासपुर के मैग्नेटो मॉल फूड जोन में मिलने बुलाया।
प्रार्थी अपने दो परिचितों के साथ वहां पहुंचा, जहां आरोपियों ने फिर वही भरोसा दिलाया। उनकी बातों में आकर अनिल पाण्डेय ने उसी दिन 1.50 लाख रुपये नगद और 70 हजार रुपये फोन-पे के माध्यम से आरोपी झमिया यादव के खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद अगस्त से अक्टूबर के बीच अलग-अलग तिथियों में कई किश्तों में कुल 4.55 लाख रुपये और ट्रांसफर किए। इस प्रकार प्रार्थी ने नगद और ऑनलाइन मिलाकर कुल 6 लाख 5 हजार रुपये आरोपियों को दिए। शिकायत में बताया गया कि आरोपियों ने हर माह 50 हजार रुपये मुनाफा देने का आश्वासन दिया था, लेकिन उन्होंने केवल 23 हजार रुपये लौटाए। बाद में बहाने बनाकर पैसे देने से टालते रहे और अंततः रकम लौटाने से साफ इंकार कर दिया। थाना सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के निवेश या रकम दोगुनी करने के लालच में आने से पहले पूरी जानकारी और सत्यापन अवश्य करें।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO रफ्तार का कहर…कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, बेलतरा हाईवे प... सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी, लोको पायलट की पत्नी के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटकर भागे तीन बदमाश...स्कूटी सवार आरोपियों की त... ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत... बिल्हा पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला डायल 112 के जवान पर लाठी से हमला...सिर फूटा, चाकू छीना तो भड़का आरोपी, पुलिस ने दर्ज किया मामला मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के...