बिलासपुर

शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड़कंप; मस्तूरी के दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में

उदय सिंह

बिलासपुर – तोरवा थाना क्षेत्र में शराब दुकान के पास ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या के बाद उसी आरोपियों द्वारा एक अन्य व्यक्ति पर भी जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों घटनाओं में शामिल दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। इनमें एक आरोपी बालिग है, जबकि दूसरा नाबालिग बताया जा रहा है।मिली जानकारी के अनुसार, 10 अगस्त की शाम करीब 5 बजे पुलिस को सूचना मिली कि मुर्राभाठा देवरीखुर्द चौक के पास स्थित शराब भट्ठी के पास दो बाइक सवार युवकों ने एक ऑटो चालक पर चाकू से हमला कर दिया है।

हमले में देवरीखुर्द निवासी शिव नंदन साहू 56 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना तोरवा पुलिस और एसीसीयू की टीम ने प्रत्यक्षदर्शियों से आरोपियों का हुलिया जुटाया और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की।

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि उन्हीं आरोपियों ने बूटापारा क्षेत्र में एक अन्य व्यक्ति पर भी चाकू से हमला कर दिया है। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल कन्हैया लाल राजड़े, निवासी बूटापारा, को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। लगातार तलाश और ट्रेसिंग के बाद पुलिस ने सुनील कैवर्त 21 वर्ष निवासी कर्रा, थाना मस्तूरी को हिरासत में ले लिया।

घटना में शामिल एक नाबालिग आरोपी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। दोनों वारदातों के पीछे की वजह और घटनाओं में इस्तेमाल हथियार सहित अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई और विवेचना जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
उत्तरी बाईपास के एलाइनमेंट क्षेत्र में सेंदरी, रमतला, बिरकोना, नगोई, बिजोर, मोपका, दोमुहानी और ढेंका... रक्षा बंधन से लौट रही महिला को ट्रेन में लगी झपकी, शातिर ने उड़ाया पर्स, बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर पु... एकजुट हुए बिलासपुर के रियल एस्टेट कंसल्टेंट...नई यूनियन का हुआ आगाज, हादसे का राज खुला: ट्रक विवाद में दोस्त की हत्या...लाश को कार के नीचे रख रचा एक्सीडेंट का नाटक जमीन के लालच में रिश्तों का कत्ल: कुदारी से भाई-भाभी को उतारा मौत के घाट,सबूत मिटाकर पुलिस को भी किय... हत्या के मामले में दोषसिद्ध पंचायत सचिव बर्खास्त.... जिला पंचायत ने जारी किया आदेश मामूली विवाद में गाली-गलौज के बाद चाकू से हमला, तोरवा पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा बिलासपुर जिले में तीन दिन स्थानीय अवकाश घोषित...हलषष्ठी, महाष्टमी और भाई दूज पर रहेगी छुट्टी, 2.32 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजेक्शन ने खोली साइबर ठगी की नई कड़ी... बैंक खातों को बनाया ‘म्यूल अकाउंट’ बिलासपुर में पुरानी उधारी बनी खूनी दुश्मनी, युवक पर चाकू-ब्लेड से ताबड़तोड़ वार, सिर-गर्दन और सीने म...