जांजगीर चाँपा

तालाब में समा गईं दो मासूम ज़िंदगियां… अर्जुनी गांव में 2 बहनों की मौत से पसरा मातम

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले के ग्राम अर्जुनी में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया। एक ही परिवार की दो मासूम बहनों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृत बच्चियों की पहचान 9 वर्षीय मुस्कान रात्रे और उसकी 8 वर्षीय छोटी बहन श्रुति रात्रे के रूप में हुई है। दोनों बच्चियां अशोक रात्रे की बेटियां थीं और गांव में अपनी चंचलता व मासूमियत के कारण सभी की चहेती मानी जाती थीं। किसी को अंदाजा भी नहीं था कि खेलते-कूदते घर से निकली दोनों बहनें कभी वापस नहीं लौटेंगी।जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे दोनों बच्चियां अपनी दादी के साथ गांव के स्कूल के पास स्थित तालाब में नहाने गई थीं। बताया जा रहा है कि उनकी दादी तालाब किनारे कपड़े धोने में व्यस्त थीं, जबकि दोनों बहनें पास में खेल रही थीं। खेलते-खेलते वे धीरे-धीरे तालाब के गहरे हिस्से की ओर पहुंच गईं। मासूम बच्चियों को शायद खतरे का अंदाजा नहीं था और कुछ ही पलों में दोनों पानी में डूब गईं। कुछ देर बाद जब दादी की नजर बच्चियों पर नहीं पड़ी तो उन्होंने आसपास तलाश शुरू की। बच्चियों का कहीं पता नहीं चलने पर घबराहट फैल गई। दादी के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तालाब में खोजबीन शुरू की गई। काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चियों को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चियों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में चीख-पुकार मच गई। मां-बाप और परिजनों का दर्द देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार और अकलतरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एक ही परिवार की दो बेटियों की असमय मौत ने पूरे अर्जुनी गांव को झकझोर कर रख दिया है। गांव में हर तरफ सिर्फ सन्नाटा और गम का माहौल है।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर