छत्तीसगढ़बिलासपुर

दो वाहनों की टक्कर में जिंदा जला वैन चालक, हादसे को अंजाम देकर ट्रेलर चालक हुआ फरार

सोमवार को भी हादसे के बाद वाहनों को हटाने के लिए इस रास्ते को दिन भर ब्लॉक कर दिया गया, जिस वजह से यहां से आवाजाही करने वालों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

रविवार सोमवार की दरमियानी रात करीब 2:00 बजे जरहाभाटा मंदिर चौक के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने बेकाबू होकर सामने से आ रही वैन को टक्कर मार दी । ड्राइवर के ना आने की वजह से वैन मालिक रविंद्र सिंह खुद वैन लेकर लोकस्वर प्रेस जा रहे थे । वे जरहाभाटा मंदिर की ओर से सिंधी कॉलोनी की ओर गाड़ी मोड़ ही रहे थे कि रायपुर रोड की ओर से आ रहे ट्रेलर क्रमांक सीजी 15 डी ई 2699 ने उसे ठोकर मार दी । हादसे के बाद दोनों वाहन घिसटते हुए सामने मौजूद ट्रांसफार्मर से जा टकराए। टककर की वजह से बिजली के खंबे के तार वाहनों पर गिर पड़े और दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे को अंजाम देकर ट्रेलर का चालक और उसका सहायक मौके से भाग खड़े हुए तो वही वैन चालक रविंद्र सिंह को संभलने का मौका भी ना मिला और वह जिंदा जल गया। इस दुर्घटना के बाद जरहाभाठा चौक पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना के बाद तुरंत पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दमकल भी बुला लिया गया। आग पर काबू पाने में करीब घंटे भर का वक्त लगा लेकिन असली मशक्कत तो वैन में जल चुके चालक की लाश को निकालने में करनी पड़ी। रात करीब 3:30 बजे तक पुलिस इसमें कामयाब हुई। पुलिस ने मामले में अपराध पंजीबद्ध कर लिया है और नंबर के आधार पर परिचालक और ट्रेलर मालिक की तलाश की जा रही है ।जरहाभाठा मंदिर चौक को लोग एक्सीडेंट चौक के नाम से भी जानते हैं, यहां अक्सर हादसे होते ही रहते हैं। वहीं देर रात भारी वाहन बेलगाम रफ्तार से भागते हैं जिस वजह से भी हादसों की आशंका हर वक्त बनी रहती है। सोमवार को भी हादसे के बाद वाहनों को हटाने के लिए इस रास्ते को दिन भर ब्लॉक कर दिया गया, जिस वजह से यहां से आवाजाही करने वालों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

error: Content is protected !!
Letest
उत्तरी बाईपास के एलाइनमेंट क्षेत्र में सेंदरी, रमतला, बिरकोना, नगोई, बिजोर, मोपका, दोमुहानी और ढेंका... रक्षा बंधन से लौट रही महिला को ट्रेन में लगी झपकी, शातिर ने उड़ाया पर्स, बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर पु... एकजुट हुए बिलासपुर के रियल एस्टेट कंसल्टेंट...नई यूनियन का हुआ आगाज, हादसे का राज खुला: ट्रक विवाद में दोस्त की हत्या...लाश को कार के नीचे रख रचा एक्सीडेंट का नाटक जमीन के लालच में रिश्तों का कत्ल: कुदारी से भाई-भाभी को उतारा मौत के घाट,सबूत मिटाकर पुलिस को भी किय... हत्या के मामले में दोषसिद्ध पंचायत सचिव बर्खास्त.... जिला पंचायत ने जारी किया आदेश मामूली विवाद में गाली-गलौज के बाद चाकू से हमला, तोरवा पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा बिलासपुर जिले में तीन दिन स्थानीय अवकाश घोषित...हलषष्ठी, महाष्टमी और भाई दूज पर रहेगी छुट्टी, 2.32 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजेक्शन ने खोली साइबर ठगी की नई कड़ी... बैंक खातों को बनाया ‘म्यूल अकाउंट’ बिलासपुर में पुरानी उधारी बनी खूनी दुश्मनी, युवक पर चाकू-ब्लेड से ताबड़तोड़ वार, सिर-गर्दन और सीने म...