बिलासपुरसमस्या

यह है बिलासपुर का नरक निगम

सतविंदर सिंह अरोरा

आज यदि यह कहा जाए कि दुनिया में सच मे कहीं नरक है तो यहीं है, यहीं है, यहीं है। और वो स्थान होगा बिलासपुर छत्तीसगढ़। जी हाँ।

अपना हमर स्मार्ट सिटी बिलासपुर। बजबजाती नालियां, सड़कों पर नालियों का मलबा, नालियों के स्लैब और बिल्डिंग मटेरियल सड़कों पर पड़े हुए। यह नजारा है दयालबंद की पंजाबी कॉलोनी का। दुर्भाग्य यह है कि कॉलोनी की एक नाली वार्ड क्रमांक 35 की तो दूसरी वार्ड क्रमांक 36।

एक वार्ड वाले ने अपनी नाली साफ करवाई और मलबा सड़क पर छोड़ दिया। आते जाते वाहनों से वह वापस नाली में जा रहा है और सड़क पर भी फैल रहा है। हद तो तब हो गई जब बीमारी जनक मलबा पैदल चलने वालों के माध्यम से घरों में प्रविष्ट हो रहा है। मोहल्ला तो बदबूदार हो ही चुका है और इससे महामारी का खतरा बढ़ गया है। पर निगम के सिपहसालारों को क्या करना? लोग मरते हैं तो मरें, मच्छरों की फौज तैयार होती हो तो हो। सच मे लापरवाही, अकर्मण्यता और बेशर्मी का पैकेज है बिलासपुर को नरक बनाता निगम।

error: Content is protected !!
Letest
रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ... बिलासपुर में करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी… बिना भुगतान किए करा लिया नामांतरण, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची... न्यायधानी में फिर एक हत्या...चरित्र शंका में पति बना हैवान...पत्नी का गला काटकर उतारा मौत के घाट, मरम्मत के लिए खड़े ट्रक को चोरों ने बनाया निशाना, चार टायर डिस्क समेत पार,जांच में जुटी हिर्री पुलि... मल्हार पुलिस का एक्शन: अवैध शराब बिक्री करते आरोपी को दबोचा, 93 नग देशी प्लेन शराब बरामद पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या, सिरगिट्टी में फैली सनसनी, एएसपी, सीएसपी सहित डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक... पैरोल पर छूटा सजायाफ्ता बंदी नहीं लौटा जेल... सिविल लाइन पुलिस ने दर्ज किया मामला