बिलासपुर

कई जिलों में ऑनलाइन महादेव एप्प से सट्टा खिलाने वाले 7 खाईवाल गिरफ्तार, कब्जे से बड़ी मात्रा में स्मार्टफोन, लेपटॉप और नगदी 2.47 लाख रुपए जब्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – एसएसपी पारुल माथुर द्वारा आनलाईन सटटे के विरूद्ध कार्यवाही का निर्देश दिया गया था। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर राजेन्द्र कुमार जायसवाल तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली पूजा कुमार द्वारा लगातार पर्यवेक्षण किया जा रहा था । इसी दौरान थाना तोरवा को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ युवक बुटापारा सडक किनारे स्थित मकान में महादेव एप के जरिये आनलाईन सटटा खिलवाने का कार्य कर रहे है । सूचना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर थाना तोरवा से पुलिस टीम का गठन कर मौके पर स्थित मकान पर रेड कार्यवाही की गई ।

जहां पर तीन युवक को लैपटांप तथा मोबाईल के जरिये सटटा चलाते रंगे हाथ पकड़ा गया जिसमें सटटा संचालक युगल साहू तथा हेमराज निषाद को आनलाईन सटटा खिलाते पकड़ा गया। जहां आरोपियों के कब्जे से तीन नग लैपटांप तथा मोबाईल एवं नगद रकम जप्त की गई तथा युगल साहू ने बताया कि जिला दुर्ग निवासी मनीष सोनवानी के द्वारा आनलाईन सटटा चलाने हेतु लैपटांप एवं आईडी दिया गया है जो स्वयं भी दुर्ग में आनलाईन सटटा चलाता है तथा उसके द्वारा बिलासपुर के अलावा ग्राम जलबांधा में अन्य युवको को भी लैपटांप एवं मोबाईल लेकर सटटा चलाया जा रहा है । इस सूचना पर थाना तोरवा से पुलिस टीम दुर्ग पहुंचकर रेड कार्यवाही की

जहां से मनीष सोनवानी को लैपटांप में सटटा चलाते रंगे हाथ गिरफ्तार किया तथा उसके द्वारा बताये जाने पर अन्य आरोपी चिरंजीव निषाद पिता नंदकुमार निषाद , अनिल कुमार निषाद पिता शिवकुमार निषाद , खोमलाल वर्मा पिता दुर्योधन वर्मा को भी लैपटांप तथा मोबाईल के माध्यम ये सटटा खिलाते पकडा गया। सभी आरोपियों के विरूद्ध 4 ( क ) सटटा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई तथा सटटा खिलाने में प्रयुक्त ईलेक्ट्रिानिक डिवाईस तथा 2.47 लाख नगद रकम जप्त किया गया । आगे भी तोरवा पुलिस की कार्यवाही जारी रहेगी ।

उक्त कार्यवाही में एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक हरविंदर सिंह , थाना प्रभारी तोरवा फैजुल होदा शाह , उपनिरीक्षक प्रभाकर तिवारी प्रआर अशोक कश्यप , प्रमोद कसेर , महिला आरक्षक ईरफानी , आरक्षक मिथलेश सोनी , उदय पाटले , अनूप किंडो , कमलेश शर्मा , सुनिल सिंह , विवेक चंदेल , दीपक यादव की सराहनीय भूमिका रही ।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर... जेसीबी ऑपरेटर मामा की मौत, भांजा गंभीर... कोटा:- पहले शादी का झांसा, फिर दुष्कर्म और 5 लाख की ठगी! पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा मल्हार के विकास का खुलेगा रास्ता! 50 फीट चौड़ी सड़क बनाने प्रशासन ने मांगा नागरिकों का सहयोग.. प्रशा... एसईसीएल संपदा कैंपस में महिला से चेन स्नैचिंग....रास्ता पूछने के बहाने आया स्कूटी सवार, दो तोले की स... VIDEO:- श्मशान घाट में अघोरी की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल…तंत्र क्रिया के आरोप से मचा हड़कंप, ... बिलासपुर:- पचपेड़ी में रिश्तों का कत्ल! बाहर जाने से रोकती थी दादी, गुस्से में पोते ने लकड़ी के खुरे... जमीन गिरवी रखने के नाम पर धोखाधड़ी, डेढ़ लाख लेकर मुख्तियारनामा बनवाया और दूसरे को बेच दी एक एकड़ जम... पांच लाख का कर्ज चुकाया, फिर भी पैतृक जमीन पर नजर! सूदखोर प्रॉपर्टी डीलर की धमकी से दहशत में कोटवार,... तिफरा में मकान निर्माण के दौरान चोरी! ठेकेदार के घर से 4.34 लाख रुपये पार, दो युवकों पर FIR VIDEO अनोखा ठगी:- सिम्स में रिश्तेदार बनकर पहुंचा ठग, ब्लड दिलाने के नाम पर वसूले 1200 रुपए; मोबाइल ...