बिलासपुर

बिलासपुर: पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला…महिला थाने के पास गला काटने की कोशिश

उदय सिंह

बिलासपुर – सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक महिला पर उसके पति द्वारा जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी कामिनी कोशले, जो मूल रूप से मुंगेली जिले के संगवाकापा की रहने वाली है, वर्तमान में बिलासपुर के कुदुदण्ड क्षेत्र में अपनी बहन के घर रह रही थी। महिला ने बताया कि वह पहले पुणे (महाराष्ट्र) में काम करने गई थी और हाल ही में बिलासपुर लौटी थी। घरेलू विवाद और पति द्वारा लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर वह अपनी बहन के साथ महिला परामर्श केंद्र, महिला थाना बिलासपुर पहुंची थी। इसी दौरान महिला थाना के पास ही उसका पति राकेश कोशले मिला। आरोप है कि उसने पत्नी पर शिकायत करने को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने महिला का मुंह दबाकर किसी नुकीली वस्तु से उसके गले पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बीच-बचाव करने पहुंची बहन को भी आरोपी ने धमकाया और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद घायल महिला को महिला थाना पुलिस द्वारा तत्काल उपचार के लिए भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने नुकीली वस्तु से चोट लगने की पुष्टि की है। सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 115(2), 118(1), 296 और 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
शादी की बात पर विवाद के बाद युवक ने लगाई आग...मौत के 10 माह बाद प्रेमिका गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए ... बिल्हा:- चेक में काट-छांट कर 3.38 लाख का फर्जीवाड़ा... बिल्हा सहकारी बैंक के कर्मचारी और समिति पदाधि... सुप्रीम कोर्ट से राहत...सरकंडा NDPS मामले की सुनवाई पर लगी रोक...रानी सिंह की याचिका पर सुप्रीम कोर्... ढेंका बाईपास मोड़ में दर्दनाक हादसा...मल्हार से बिलासपुर आ रहे तीन युवकों को ट्रेलर ने मारी टक्कर, 2... रतनपुर:- सुबह की सैर बनी जिंदगी की आखिरी सैर! तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ग्रामीण को कुचला, मौके पर ही... करैत के खतरनाक पलटवार से सर्पमित्र सूरज प्रधान घायल, तीसरी बार जहरीले सांप ने डसा, सांप को लेकर खुद ... वाशिंग मशीन रिपेयर कराने के चक्कर में बैंक अधिकारी को लगा 9.49 लाख का चूना, गूगल पर कस्टमर केयर नंबर... हैदराबाद के पब में 25% हिस्सेदारी का झांसा देकर बिलासपुर के कारोबारियों से 3.42 करोड़ की कथित ठगी, द... एक महीने में कैसे बिकेगा किसानों का पूरा धान?...कम खरीदी लिमिट और MSP के लाभ पर विजय केशरवानी ने सरक... मस्तूरी: आधी रात घर के दरवाजे पर टंगिया से हमला, सुबह महिला के माथे और गाल पर किया वार; आरोपी के खिल...