बिलासपुर

अमृत मिशन निर्माण में सुरक्षा मानकों की अनदेखी, क्रेन की चपेट में आया मजदूर हुई मौत

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सीवरेज परियोजना के बाद अब अमृत मिशन में भी सुरक्षा मानकों की अनदेखी का मामला सामने आया है। जिससे वजह से बुधवार सुबह एक श्रमिक की मौत हो गई। यह घटना तब घटी जब अमृत मिशन के पाईप की शिफ्टिंग की जा रही थी। यह पूरा घटनाक्रम दयालबंद का बताया जा रहा है। जिसमे पानी सप्लाई के लिए अमृत मिशन योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। इसी बीच रात करीब 3 बजे झांसी यूपी निवासी श्रमिक हरिश्चन्द्र अहिवार उसका साला रमेश अहिवार और अन्य श्रमिक क्रेन क्रमांक सीजी 10 डी ए 1500 के चालक ओमी के साथ क्रेन से पाइप को उठाकर बिछाने का काम कर रहे थे। रात 3,30 बजे हरिश्चन्द्र क्रेन में उठे पाइप को पकड़ कर आगे चल रहा था। अचानक वह जमीन में गिर गया। गिरते ही क्रेन का अगला पहिया उसके सर में चढ़ गया। इससे उसकी मौके में ही मौत हो गई। मृतक के साला रमेश अहिवार की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने क्रेन जब्त कर चालक ओमी के खिलाफ धारा 304 ए के तहत जुर्म दर्ज कर शव को पीएम के लिए सिम्स भेजा है।

सुरक्षा मानकों की अनदेखी! प्रशासन भी मौन

विगत महीनों से चल रहे शहर में अमृत मिशन के काम कर रहे मजदूरों के लिए सुरक्षा को लेकर कोई पुख्ता इंतजाम नही किए गए है। लिहाजा एक बड़ी घटना बुधवार को हुई जिसमें श्रमिक के मौत के बाद अब सभी वर्करों में भी घटना को लेकर जहन में डर बैठ गया है। ताज्जुब तो इस बात की है। की अब तक इस करोड़ो के परियोजना को लेकर इतनी बड़ी लापरवाही को लेकर जिला प्रशासन ने भी कोई पहल नही की है।

error: Content is protected !!
Letest
इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा और दुष्कर्म...तोरवा पुलिस ने आरोपी को दबोचा करही गोलीकांड का हुआ खुलासा... उधारी, जलन और कारोबारी रंजिश में रची गई थी आयुष कश्यप की हत्या की साज़... अयोध्या तीर्थ यात्रा के नाम पर 75 ग्रामीणों से डेढ़ लाख की ठगी... आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज सीसी रोड निर्माण को लेकर विवाद, पंच से मारपीट और काटने का आरोप, अवैध बोर खनन और खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई... 11 वाहन जब्त, कलेक्टर के निर्देश पर की जा रही छापेमा... बिलासपुर में नहीं थम रहे मामूली विवाद में खूनी हमले...गणेश चौक में युवक पर धारदार हथियार से हमला मस्तूरी बाजार के पास बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप...लू लगने से मौत की आशंका कोटा : नेवरा गांव में बकरी चोरी, रात में ताला तोड़कर 13 बकरियां ले गए चोर, मधुबन चौक पर अधेड़ से मारपीट कर लूट... घायल हालत में घंटों मदद का इंतजार, बिलासपुर:- हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर में मिली ड्राइवर की लाश....संदिग्ध मौत की जांच में जुटी पुलिस,